IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. इसे लेकर रोजाना कोई ना कोई नई अपडेट सामने आ रही है. 24 और 25 नवंबर को साउदी अरब के जेद्दा में 1574 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा. इस बीच एक खबर आई है कि इस बार नीलामी में मार्की प्लेयर्स के 2 सेट होंगे.
मार्की प्लेयर्स के 2 सेट होंगे
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है. हर क्रिकेट फैन इसके लिए काफी उत्साहित है, क्योंकि इस बार की नीलामी बेहद खास होगी. चूंकि इस बार एक से बढ़कर एक बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं. इससे जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जो हर किसी को रोमांचित कर देगी.
रिपोर्ट्स की मानें, तो BCCI ने फ्रेंचाइजियों को बताया है कि प्रत्येक सेट में 8-9 खिलाड़ियों वाली दो मार्की लिस्ट होंगी. हालांकि मेगा-ऑक्शन में मार्की खिलाड़ियों के दो सेट होना असामान्य नहीं है. 2018 और 2014 के ऑक्शन में दो सेट थे. मगर, 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में एक ही सेट था.
एलीट ग्रेड में शामिल बड़े नाम
वैसे तो इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. एलीट ग्रेड में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, आर अश्विन, मिशेल स्टार्क और जोस बटलर शामिल हैं. हालांकि, इनके अलावा भी और कई बड़े नाम इस बार नीलामी में उतरे हैं, जिनपर टीमों की नजरें होंगी. आपको बता दें, 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन का आयोजन जेद्दा के अबादी अल जोहर एरिना में होगा, जिसे बेंचमार्क एरिना के नाम से भी मशहूर है.
12 नवंबर तक रजिस्टर करने होंगे नाम
IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम ड्राफ्ट किया है. लेकिन, नीलामी के दौरान इन सभी प्लेयर्स पर बोली नहीं लगने वाली है, क्योंकि फ्रेंचाइजी द्वारा शॉर्टलिस्ट प्लेयर्स के नामों पर ही बोली लगती है. बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजियों को 12 नवंबर तक रजिस्टर से उन खिलाड़ियों की लिस्ट के साथ जवाब देने को भी कहा गया है जिन्हें वे अंतिम सूची में शामिल करना चाहते हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 22, 2026 /
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 22, 2026 /
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) और वित्तीय अनियमितताओं के मामले जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि...
By User 6 /
June 23, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...
By User 6 /
June 22, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 23, 2026 /
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...