Google Analytics Meta Pixel Delhi pollution : आज से दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-3, जानें क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां, क्या हैं इसके मायने - Ekhabri.com

Delhi pollution : आज से दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-3, जानें क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां, क्या हैं इसके मायने

Delhi pollution : दिल्ली एनसीआर की हवा अब रिकॅार्ड जहरीली हो गई है. हालात ऐसे हैं कि अब लोगों को सांस लेने में प्रोबलम होने लगी है. कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता (AQI) 450 के पार पहुंच चुकी है. जिसके चलते सरकारें भी सख्ते में हैं. साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को कुछ कड़े कदम उठाने के लिए निर्देशित किया है. जिसके बाद आयोग ने आज से यानि शुक्रवार से ही दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू करने का फैसला किया है. जिसमें कई कड़े फैसले लिए गए हैं. जैसे पांचवीं तक के सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के लिए कहा गया है. साथ ही ऑनलाइन क्लास देने के लिए निर्देशित किया गया है. इसके अलावा भी दर्जनों सेवाओं को रोका गया है. आइए जानते हैं क्या हैं ग्रैप-3 के मायनें…

 

क्या होता है GRAP- 3

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान को लागू कर दिया गया है. लेकिन अभी कुछ लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ग्रैप-3 है क्या. इसलिए हम आपको आसान भाषा में समझा रहे हैं कि आखिर ग्रैप-3 क्या होता है. दरअसल, जब हवा ज्यादा जहरीली हो जाती है. यानि प्रदूषण का लेवल रिकॅार्ड खराब हो जाता है. ऐसे समय में ग्रैप-3 लागू किया जाता है. GRAP लागू करने का मकसद प्रदूषण के स्तर को कम करने का होगा. जिसके लिए कई तरह की एक्टिविटी पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है. मसलन, GRAP 3 के लागू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में किसी भी तरह के कंस्ट्रक्शन पर रोक लगा दी जाती है. साथ ही साथ तोड़फोड़ और सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है.

Read Also  भागलपुर में गंगा में नाव पलटी, 30 को बचाया गया, 20 लोग लापता

 

क्या क्या रहेगा बंद?

GRAP 3 के लागू होने के वजह से दिल्ली-एनसीआर में अन्य राज्यों से आने वाली सभी अंतरराज्यी बसों, इलेक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों, बीएस- 6 डीजल बसों को छोड़कर अन्य वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पर बैन लगा दिया गया है.

GRAP 3 के लागू होने के साथ ही दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जिलों में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल गाडियों के चलने पर बैन रहेगा.

पेंटिंग-वेल्डिंग और गैस कटिंग जैसे कामों पर भी पाबंदी होगी. इस दौरान मलबे को एक जगह से दूसरे जगह ले जानी की भी मनाही होगी.

सीमेंट, प्लास्टर औऱ कोटिंग जैसे कामों को भी अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है. सड़क निर्माण और अन्य मरम्मत कार्य भी इस दौरान बंद रहेंगे.

दिल्‍ली एनसीआर में GRAP-3 के तहत अब गैर-जरूरी खनन कार्यों को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है.

GRAP-3 के तहत अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध रहेगा. हालांकि बीएस-VI डीजल मानकों के अनुरूप पेट्रोल-डीजल बसों को चलाने की अनुमति रहेगी.

GRAP-3 के तहत शैक्षणिक संस्थान वर्चुअल लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म पर शिफ्ट कर दिए जाएंगे. राजधानी दिल्‍ली में आज से सभी प्राइमरी स्‍कूलों को ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिया गया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *