Google Analytics Meta Pixel हेमंत सोरेन के मन में जरा भी राम बसे हैं, तो घोषणा करें कि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ नहीं : अमित शाह - Ekhabri.com

हेमंत सोरेन के मन में जरा भी राम बसे हैं, तो घोषणा करें कि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ नहीं : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने दुमका में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने घुसपैठियों की पहचान करने, मतदाता सूची से उनके नाम काटने का आदेश दिया है। अगर हेमंत सोरेन के मन में जरा भी राम बसे हैं, तो वह घोषणा करें कि वह हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगे।

 

शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन तो हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए हैं। वे झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं। घुसपैठियों में उन्हें अपना वोट बैंक दिखता है। गृह मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन इस मामले में हमसे सवाल पूछते हैं, पर क्या उन्होंने कभी बांग्लादेश की बॉर्डर देखी है? इस बॉर्डर के लंबे इलाके में जंगल और नदियां हैं, जहां बाड़ नहीं लग पाए। घुसपैठिए इन्ही रास्तों के जरिए गांव में आते हैं। सवाल यह है कि जब घुसपैठिए आते हैं, तो आपके पटवारी और थानेदार को कैसे पता नहीं चलता है? इनके राशन कार्ड कौन बनाता है? इनके नाम मतदाता सूची में कौन जुड़वाता है? वे झारखंड की बेटियों से शादी कैसे कर लेते हैं। यह सब झारखंड की सरकार के दिशा निर्देश पर होता है।

 

शाह ने हेमंत सोरेन की सरकार पर केंद्र से विकास के लिए भेजी गई राशि लूटने का आरोप लगाया। झारखंड के युवाओं, दलितों, पिछ़ड़ों के लिए भेजा गया पैसा लूटने वाले समझते हैं कि उन्हें कुछ नहीं होगा। ऐसे लोग 23 नवंबर तक खैर मना लें। झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही एक-एक पैसा वसूल कर झारखंड की तिजोरी में डाला जाएगा। लूटने वालों की जगह इसके बाद जेल में होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में झारखंड के कांग्रेस सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये मिले। रुपये गिनने के लिए लाई गईं 27 मशीनें थक गईं। आलमगीर आलम यहां की सरकार में मंत्री थे। उनके पीए के घर से 30 करोड़ रुपये पकड़े गए। हेमंत जी और कांग्रेस ने इस पर कुछ भी नहीं कहा।

Read Also  निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस विधायक अनूप नाग पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

 

गृह मंत्री ने पूछा कि यह किसका पैसा था? फिर उन्होंने कहा कि यह झारखंड के युवाओं का पैसा था, जो कांग्रेसी और उनके साथी खा गए। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन हमसे हिसाब मांगते हैं कि हमने झारखंड के लिए क्या किया? हम उनसे पूछते हैं कि केंद्र में 2004 से 2014 तक दस साल यूपीए की सरकार रही। सोनिया-गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार ने झारखंड के लिए क्या दिया? उन्होंने झारखंड को दस साल में केवल 84 हजार करोड़ रुपया दिया था। मोदी जी की सरकार ने 2014 से 20124 तक इस राज्य को 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपये दिए। हम झारखंड के लिए अपना पूरा हिसाब लेकर आए हैं। हमने किसान सम्मान निधि के 30 लाख किसानों को सहायता दी, 4 लाख 68 हजार लखपति दीदी बनाए, दो लाख शौचालयों का निर्माण कराया, 2 करोड़ 65 लाख परिवारों को पांच किलो मुफ्त चावल दिया, 18 लाख घर बनाए, देवघर में एयरपोर्ट और एम्स बनाया, रांची में आईआईआईटी का निर्माण कराया।

 

शाह ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं, मोदी जी उनके खाते में 2100 रुपये भेजेंगे। हम 500 में गैस सिलेंडर देंगे। हेमंत ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, पर नहीं दिया। आप भाजपा की सरकार बनाओ, राज्य में दो लाख 85 हजार सरकारी नौकरियां भरी जाएंगी।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) की चर्चा करते हुए कहा कि इसे लेकर आदिवासियों को किसी तरह की चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आदिवासी इसके दायरे से बाहर रखे जाएंगे। शाह ने जनसभा में दुमका से भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोरेन और जामा के प्रत्याशी सुरेश मुर्मू को विजयी बनाने की अपील की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *