ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आने ने लोगों में दहशत का माहौल है। इस नए वायरस ने भी तबाही मचानी शुरू कर दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। यह लॉकडाउन 15 फरवरी तक रहेगा। यानी ब्रिटेन 2021 में फिर घरों में कैद हो गया है। उन्होंने यह घोषणा डाउनिंग स्ट्रीट से टीवी पर अपने संबोधन में की।
इंग्लैंड की आबादी में से कुछ 44 मिलियन या तीन-चौथाई लोग पहले से सबसे कड़े प्रतिबंधों के तहत रह रहे हैं। जॉनसन ने कहा कि हमारे अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है। देश में अस्पतालों में कोविड मरीजों की संख्या 27 हजार तक पहुंच गई है और ये संख्या अप्रैल के मुकाबले 40 फीसदी अधिक है। देश में पिछले एक हफ्ते के दौरान मृतकों की संख्या 20 फीसदी बढ़ गई है। कोरोना के नए रूप को काबू करने के लिए हमें अत्यधिक प्रयास करने होंगे।
वायरस के नए प्रारूप के तेजी से फैलने के कारण शिक्षक संगठन कुछ हफ्ते के लिए देश भर में सभी स्कूलों को बंद करने की अपील कर रहे थे। जॉनसन ने कहा कि अभिभावकों को सोमवार से अपने बच्चों को उन इलाकों के स्कूलों में भेजना चाहिए जहां वे खुले हुए हैं क्योंकि खतरनाक वायरस से बच्चों को खतरा काफी कम है।
इससे पहले उन्होंने कहा था कि आगामी हफ्तों में लोगों के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं क्योंकि देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या में इस सप्ताहांत 57,725 की वृद्धि हुई। वहीं मृतकों की कुल संख्या बढ़कर करीब 75,000 हो गई।
लॉकडाउन के सवाल पर जॉनसन ने बीबीसी से कहा था कि प्रतिबंध और कड़े हो सकते हैं। हो सकता है कि अगले कुछ हफ्तों में हमें चीजों को और कड़ा करना होगा। मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं। पूरा देश इससे सहमत है। हमें कई कड़े उपाय करने होंगे। उन्होंने कहा, स्कूल सुरक्षित हैं। बच्चों को बहुत कम खतरा है। कर्मचारियों को बहुत कम खतरा है। शिक्षा के लाभ बहुत ज्यादा हैं।
वर्तमान नियमों के तहत देश के अधिकतर हिस्सों में श्रेणी चार के कड़े उपाय लागू हैं जिसमें अधिकतर व्यावसायिक एवं गैर आवश्यक दुकानें पूरी तरह बंद हैं। लोगों के अस्पतालों में भर्ती होने की संख्या ज्यादा बढ़ने के कारण सरकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा काफी दबाव में है।
जॉनसन ने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसे सभी उपयुक्त कदम उठाए हैं जो हम सर्दी के महीनों की तैयारी के लिए कर सकते थे। प्रधानमंत्री खुद कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और उन्हें इससे उबरने में कुछ हफ्ते लग गए थे। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा कि उम्मीद है कि फरवरी के मध्य तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। तब तक हम शीर्ष प्राथमिकता वाले सभी समूहों को वैक्सीन भी दे चुके होंगे। उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ शॉपिंग, एक्सरसाइज या मेडिकल कारण से ही घर से बाहर निकलें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...