रायपुर, 21 नवंबर 2024। सुशासन को विकास का प्रमुख कारक बताते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह न केवल देश के सुव्यवस्थित विकास में सहायक है, बल्कि नागरिकों के जीवन को भी बेहतर बनाता है। उन्होंने आज नवा रायपुर में आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। यह सम्मेलन केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित किया गया है।
वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से शुरू हुए स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, जीएसटी, और डिजिटल समावेशन जैसे नवाचारों ने देश में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित भारतीय प्रशासनिक सेवा और केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय के अधिकारियों से नवाचार और बदलाव के लिए खुद को विकसित करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में नागरिक केंद्रित सुशासन, बेस्ट प्रेक्टिसेस और जनोन्मुखी कार्यों पर विमर्श किया जा रहा है। विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने जल जीवन मिशन, कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, और साइबर तहसील जैसे सफल नवाचारों को साझा किया। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, नागालैंड और मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने अपने राज्यों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के उदाहरण प्रस्तुत किए।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि सुशासन की सफलता का मापदंड नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान लाना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचारों और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सुशासन के लिए अच्छी नीयत और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।
सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों और अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए। यह दो दिवसीय आयोजन सुशासन के क्षेत्र में नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
By User 6 /
April 11, 2026 /
दुर्ग।जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उतई बस्ती से बच्ची के गायब होने की...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...