Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री अब ट्रेन से करेंगे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री अब ट्रेन से करेंगे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा

मुख्यमंत्री अब ट्रेन से करेंगे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा

 

  • बिलासपुर में कवि सम्मेलन में शामिल होने अमरकंटक एक्सप्रेस से रवाना

 

रायपुर, 24 नवंबर 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब ट्रेन के जरिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने इस पहल की शुरुआत बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमरकंटक एक्सप्रेस से यात्रा करके की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन यात्रा का अनुभव हमेशा खास होता है। उन्होंने बताया कि विधायक और सांसद रहते हुए भी उन्होंने कई बार ट्रेन से यात्रा की है। मुख्यमंत्री ने कहा, “ट्रेन से सफर करने का आनंद अलग है, क्योंकि इससे नए लोगों से मुलाकात होती है और ऐसा लगता है जैसे पूरे परिवार के साथ यात्रा कर रहे हों।”

IMG 20241124 WA0007

आज शाम मुख्यमंत्री रायपुर रेलवे स्टेशन से अमरकंटक एक्सप्रेस के जरिए बिलासपुर रवाना हुए। बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के वे प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच देखकर वहां मौजूद लोग उत्साह से भर गए और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी मुस्कुराते हुए लोगों से मुलाकात की और बातचीत की।

 

मुख्यमंत्री ने ट्रेन यात्रा के दौरान आम यात्रियों से संवाद किया और यात्रा से जुड़ी यादें साझा कीं। उन्होंने कहा, “रेल यात्रा का भारतीय जनजीवन में विशेष स्थान है। यह सार्वजनिक संपत्ति है, और हमें इसकी स्वच्छता बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।” उन्होंने यात्रियों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए मूंगफली खाते समय छिलके इधर-उधर न फेंकने की सलाह दी।

 

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने रेलवे के अधिकारियों से यात्री सुविधाओं और रेलवे में हो रहे नवाचारों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे में सुधार हुआ है और यात्री सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। छत्तीसगढ़ को भी इन सुधारों का लाभ मिला है।

Read Also  IND vs ENG: पहले दिन भारत का दबदबा

 

मुख्यमंत्री की इस यात्रा में विधायक अनुज शर्मा, भैयालाल राजवाड़े और गुरु खुशवंत साहेब भी शामिल थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *