आईपीएल से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भी भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच एक क्रिकेट मैच खेला जाएगा। ये मैच मेंस अंडर-19 एशिया कप में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 29 नवंबर से होने जा रही है। इस मैच को लेकर अब फैंस बेसर्बी से इंतजार कर रहे है। मेंस अंडर-19 एशिया कप 29 नवंबर से 8 दिसंबर तक यूएई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जापान, युएई और नेपाल का नाम शामिल है।
मेंस अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत 1989 में हुई थी। इस बार टूर्नामेंट का 11वां एडिशन खेला जाना है और लगातार चौथी बार इसकी मेजबानी यूएई के हाथों में होगी। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, जापान और यूएई को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल को रखा गया है। भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं, ऐसे में दोनों टीमों की टक्कर ग्रुप स्टेज में ही देखने को मिलेगी।
भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच ये मैच 30 नवंबर को दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद 2 दिसंबर को शारजाह में भारतीय टीम की टक्कर जापान से होगी और फिर वह अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 4 दिसंबर को यूएई की टीम के खिलाफ खेलेगी।
अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, सी आंद्रे सिद्दार्थ, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले (उपकप्तान), प्रणव पंत, हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), अनुराग कावड़े (विकेटकीपर), हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, केपी कार्तिकेय, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा, चेतन शर्मा और निखिल कुमार होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...