Google Analytics Meta Pixel झारखंड : JSSC CGL पेपर लीक मामले में गृह विभाग का एक्शन, देवेंद्रनाथ सहित 100 लोगों पर FIR दर्ज - Ekhabri.com

झारखंड : JSSC CGL पेपर लीक मामले में गृह विभाग का एक्शन, देवेंद्रनाथ सहित 100 लोगों पर FIR दर्ज

झारखंड हाइकोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 मामले में प्रतिवादी राज्य सरकार, मुख्य सचिव, गृह विभाग के प्रधान सचिव व सदर थाना प्रभारी को प्रार्थियों द्वारा की गयी शिकायत पर तत्काल एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. यानी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक के आरोपों की जांच अब एफआईआर दर्ज करके की जाएगी.

 

गृह विभाग के आदेश पर रांची पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी, वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद इस केस को सीआईडी के द्वारा टेकओवर कर अनुसंधान किया जाएगा। गुरुवार को गृह विभाग में एफआईआर दर्ज करने संबंधी आदेश पर सहमति बनी। शुक्रवार को विभागीय मंत्री के आदेश के बाद इस संबंध में पत्राचार किया जा सकता है।

 

दरअसल, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में प्रकाश सिंह के द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस दीपक रोशन ने आदेश दिया था कि परीक्षा में पेपर लीक के मामले में याचिकाकर्ता के द्वारा कराई गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाए।

 

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया था कि परीक्षा के बाद 29 सितंबर को उन्होंने रांची पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया था कि याचिकाकर्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच और मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी कोर्ट को दें.

 

इस मामले पर अब झारखंड गृह विभाग ऐक्शन ले रहा है. पेपर लीक के आरोपों के मामले में पहले ही 100 लोगों पर केस दर्ज किया जा चुका है। इनमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का नाम भी शामिल है.

Read Also  आचार्य धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन

 

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के मामले में आज  पुलिस ने जेकेएलएम नेता देवेंद्रनाथ महतो सहित 100 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्रदर्शन जेएसएससी कार्यालय के सामने हुआ था, जहां प्रमाण पत्र जांच कार्यक्रम बाधित करने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्च भी किया था.

 

नामकुम के सीओ कमल किशोर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एसडीओ रांची द्वारा लगाई गई निषेधाज्ञा के बावजूद देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी नामकुम बाजार से जेसएससी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांत रहने और नियमों का पालन करने की अपील की। लेकिन भीड़ ने इसे अनदेखा करते हुए उग्र नारेबाजी शुरू कर दी।

 

प्रदर्शनकारियों ने सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की और बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ, जिसनें एएसआई संतोष कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, निषेधाज्ञा उल्लंघन और हिंसा के आरोप में देवेंद्रनाथ महतो सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी  है और पुलिस ने कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस के ऑनलाइन एफआईआर सिस्टम में आई शिकायतों के आधार पर पेपर लीक से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा. इसके अलावा मामले की जांच भी की जा रही है, जिसमें सभी पहलुओं को गंभीरता से देखा जा रहा है.

 

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षै के परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी है.

Read Also  पहले ODI में रोहित-विराट पर होगी नजरें

 

चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान पक्ष सुनने के बाद कहा कि जब परीक्षा में कथित पेपर लीक का इतना गंभीर मामला है, तब पिछले तीन महीनों से एफआइआर दर्ज करने और इसकी जांच कराने में प्रतिवादियों की निष्क्रियता के लिए कोई उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है. यदि उक्त परीक्षा के परिणाम घोषित होते हैं और प्रतिवादियों द्वारा नियुक्तियां की जाती हैं, तो इससे तीसरे पक्ष के हित पैदा होंगे तथा गंभीर पूर्वाग्रह पैदा होगा. इन परिस्थितियों में हम प्रतिवादी जेएसएससी को निर्देश देते हैं कि वह 21 और 22 सितंबर 2024 को उनके द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 का परिणाम अगले आदेश तक घोषित नहीं करे.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *