Google Analytics Meta Pixel Saphala Ekadashi: बेहद ही सुंदर योग में पड़ रही है साल की आखिरी एकादशी जानें, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - Ekhabri.com

Saphala Ekadashi: बेहद ही सुंदर योग में पड़ रही है साल की आखिरी एकादशी जानें, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Saphala Ekadashi 2024: हिंदी पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को साल की आखिरी एकादशी पड़ रही है। इसे सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे पौष कृष्ण एकादशी भी कहते हैं। ये साल 2024 की अंतिम एकादशी होगी।

 

सफला एकादशी के नाम से ही आपको इसके महत्व का पता चल जाता है। जो भी व्यक्ति सफला एकादशी का व्रत रखता है और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसको हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। इस साल सफला एकादशी के दिन सुकर्मा योग, स्वाती नक्षत्र और गुरुवार दिन का सुंदर संयोग बन रहा है। जिस वजह से ये एकादशी बेहद ही शुभ मानी जा रही है। साल 2024 में सफला एकादशी कब है ? सफला एकादशी का मुहूर्त, पारण समय और सटीक पूजा विधि तो आईए जानते हैं-

 

सफला एकादशी का व्रत करने से जातक को लंबे समय से रुके हुए कार्यों को करने पर उनमें सफलता अवश्य मिलती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सफला एकादशी अपने में ही सफलता के अर्थ से परिपूर्ण है, इस तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना से साधक को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

 

चूंकि हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित है। ऐसे में सफला एकादशी का गुरुवार के दिन पड़ना बेहद शुभ माना जा रहा है। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है, जो रात 10 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। सफला एकादशी पर स्वाति नक्षत्र भी बनेगा, जो शाम 06 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक है। कुल मिलाकर साल की आखिरी एकादशी बेहद ही शुभ मानी जा रही है।

Read Also  24 साल बाद रक्षा बंधन पर बन रहा है ये शुभ योग

 

सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त: पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 25 दिसंबर को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 26 दिसंबर को देर रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार 26 दिसंबर, गुरुवार के दिन सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

 

चूंकि हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित है। ऐसे में सफला एकादशी का गुरुवार के दिन पड़ना बेहद शुभ माना जा रहा है। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है, जो रात 10 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। सफला एकादशी पर स्वाति नक्षत्र भी बनेगा, जो शाम 06 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक है। कुल मिलाकर साल की आखिरी एकादशी बेहद ही शुभ मानी जा रही है।

सफला एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 12 मिनट से सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। आप इस अवधि में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं।

 

सफला एकादशी व्रत का पारण 27 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट के बीच कर सकते हैं।द्वादशी तिथि का समापन 28 दिसंबर को तड़के 2 बजकर 26 मिनट पर होगा।

 

सफला एकादशी की पूजा विधि: सफला एकादशी के दिन पूजा करने के लिए एक चौकी लें। उस पर भगवान विष्णु की मूर्ति या फोटो को स्थापित करें। उन्हें पीले फूल, फल, धूप, दीप और चंदन अर्पित करें। दूध, दही, घी, शहद और चीनी से तैयार पंचामृत का भोग लगाएं। पंचामृत में तुलसी जरूर डालें। अब विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें। एकादशी व्रत कथा करें। अंत में भगवान विष्णु की आरती करके पूजा में हुई भूल की क्षमा मांगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *