Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री  - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री 

रायपुर, 25 दिसंबर 2024:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के सराईटोली में आयोजित अटल सुशासन चौपाल में छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। यह आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर किया गया।  

IMG 20241225 WA0031
IMG 20241225 WA0031

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण में अटल जी के योगदान को याद करते हुए अधोसंरचना विकास के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी हमेशा अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते थे और उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार अटल जी की मंशा के अनुरूप समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य में किसानों और महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक को 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपये किया गया है। साथ ही, महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 70 लाख महिलाओं को एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

 

उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग के गठन की भी जानकारी दी। नक्सलवाद के खात्मे के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है और राज्य सरकार विकास के हर क्षेत्र में कार्य कर रही है।

 

घोषणाएं और विकास कार्य:

मुख्यमंत्री ने फरसाबहार में अपेक्स बैंक की शाखा खोलने और कोतईबीरा से कपाटद्वार तक सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने हितग्राहियों को सहायता राशि, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, और स्व-सहायता समूहों को वित्तीय सहायता प्रदान की।

 

Read Also  कांग्रेस का ‘युवा घोषणापत्र’: 20 लाख रोजगार देने और ‘नया उत्तर प्रदेश’ बनाने का वादा

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *