कांग्रेस के बेलगावी अधिवेशन में पोस्टर पर लगे भारत के नक्शे को लेकर देशभर में राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पोस्टर में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कहा, “बेलगावी कार्यक्रम में, कांग्रेस ने अपने सभी होर्डिंग्स पर भारत का अधूरा नक्शा लगाया। उस पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य लोगों की तस्वीरों लगाई है, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है।”
अमित मालवीय ने कहा, “कांग्रेस के कार्यक्रम में ऐसा होना कोई गलती नहीं हो सकती है। यह एक बयान है। यह उनकी तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा है, जो मानता है कि भारतीय मुसलमान भारत की तुलना में पाकिस्तान के प्रति अधिक वफादार हैं।” अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दूसरी मुस्लिम लीग है और फिर से भारत को तोड़ना चाहती है।
बीजेपी राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी बेलगामी कांग्रेस अधिवेशन की होर्डिंग को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “पूरा देश वीर बल दिवस मना रहा है, लेकिन इस अवसर पर दूसरी तस्वीर सामने आ रही है, जिससे बहुत दुख हुआ. बेलगामी में कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की मीटिंग चल रही है। वहां कर्नाटक कांग्रेस की ओर से महात्मा गांधी की फोटो के साथ भारत का गलत नक्शा लगाया गया है, जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन को नक्शे से गायब कर दिया है।” उन्होंने कांग्रेस से पूछा, “लगातार ये जो किया जा रहा वो किसके इशारे पर हो रहा है, कहीं सोरोस कनेक्शन तो नहीं है?
कर्नाटक के बेलगावी अधिवेशन के बैनरों में जो भारत का मानचित्र छपा है उनमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन का क्षेत्र गायब कर दिया गया है। साल 1924 में महात्मा गांधी महात्मा गांधी की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में सीडब्ल्यूसी की विशेष बैठक की है। बेलगावी में ही 100 साल पहले महात्मा गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अध्यक्षता की थी।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस के इस कार्यक्रम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “यह दो अलग कांग्रेस हैं. यह जनविरोधी, राष्ट्र विरोधी कांग्रेस है और वह राष्ट्रवादी कांग्रेस थी। इन लोगों को जश्न मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, लेकिन वे जश्न मना रहे हैं।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...