Google Analytics Meta Pixel ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने विराट कोहली का किया सपोर्ट - Ekhabri.com

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने विराट कोहली का किया सपोर्ट

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के नए खिलाड़ी सैम कोंस्टस के बीच कंधे से कंधा मिलाकर हुई टक्कर ने क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी थी। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विराट कोहली पर जुर्माना भी लगाया। फिर भी इस विवाद पर कई राय सामने आ रही हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने भी इस विवाद पर अपनी राय रखी है।

 

 

 

विराट कोहली और सैम कॉन्सटस विवाद पर बोलते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कोहली का समर्थन किया। क्लार्क ने कहा, “विराट कोहली हमेशा अपनी टीम के लिए खड़े रहते हैं। वह जुझारू खिलाड़ी हैं, जो कभी पीछे नहीं हटते। मुझे लगता है कि बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज के प्रति सम्मान की कमी ने उन्हें परेशान किया। विराट को गलत समझा जा रहा है। वह बेहद अच्छे इंसान हैं। मुझे यकीन है कि मैच के बाद उन्होंने सैम से बात की होगी। उनका इरादा कभी गलत नहीं होता।”

 

 

 

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में सैम कोंस्टस ने अपने डेब्यू मैच में ही बेखौफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ रैंप शॉट खेलकर छक्का जड़ा, जिसे देखकर भारतीय खेमा हैरान रह गया। हालांकि, विवाद तब शुरू हुआ जब मैच के 10वें ओवर के दौरान कोहली और कोंस्टस के कंधे टकरा गए। दोनों के बीच हुई तीखी बहस को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने शांत कराया।

 

Read Also  भारतीय महिला क्रिकेटरों ने दून में उठाया ट्रैकिंग का लुत्फ

 

 

सैम कोंस्टस ने अपना डेब्यू टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला। उनका डेब्यू मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ था। उन्होंने भारत के खिलाफ पहली पारी में 92.30 की स्ट्राइक रेट से 65 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने कोंस्टस को नहीं बख्शा और दूसरी पारी में कोंस्टस 18 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *