Google Analytics Meta Pixel सेंट्रल जेल के बी खंड में मिला ड्रोन, बंद है 69 खूंखार आतंकी - Ekhabri.com

सेंट्रल जेल के बी खंड में मिला ड्रोन, बंद है 69 खूंखार आतंकी

भोपाल की सेंट्रल जेल में ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया। जेल के बी खंड में निर्माणाधीन बैरक के पास ड्रोन मिला वही के एक हिस्से में सिमी के 23 सहित 69 खूंखार आतंकियों को कड़े पहरे में रखा गया है। जेल प्रशासन की सूचना पर पुलिस टीम ने जेल पहुंचकर ड्रोन को जब्त करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। वहीं जेल में चौकसी भी बढ़ा दी गई है। जेल अधीक्षक राकेश भांगरे के अनुसार, गश्त कर रहे प्रहरी सोनवार चौरसिया ने बी खंड में निर्माणाधीन बैरक के एक हिस्से में हनुमान मंदिर के पीछे काले रंग का ड्रोन पड़ा देखा। इसकी जानकारी डीजी जेल, डीजीपी सहित पुलिस कंट्रोल रूम और गांधी नगर पुलिस को दी गई।

 

 

 

 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्रोन चाइना मेड है, जिसकीऑनलाइन कीमत ढाई से तीन हजार रुपए तक है। इस ड्रोन को तकनीकी जांच के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की शुरुआती तकनीकी जांच में करीब एक फीट व्यास वाले ड्रोन में किसी भी प्रकार का मेमोरी कार्ड नहीं मिला है। इससे किसी भी प्रकार की रिकॉर्डिंग नहीं मिल सकी है। वहीं ड्रोन के कैमरों की क्वॉलिटी भी ज्यादा हाई नहीं पाई गई है। इधर सेंट्रल जेल में ड्रोन मिलने की घटना को जेल प्रशासन और पुलिस द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है। कई पहलुओं पर इसकी जांच की जा रही है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि किसी साजिश के तहत ड्रोन उड़ाकर जेल सिक्योरिटी को चेक तो नहीं किया जा रहा था, ताकि किसी घटना को अंजाम दिया जा सके।

Read Also  कोरबा में दो लोगों की मौत, एक का सिर धड़ से हुआ अलग

 

 

 

 

साथ ही खंड बी के ही एक अन्य हिस्से में सिमी सहित अन्य संगठनों के बंद 69 आंतकियों से संपर्क साधने की कोशिश तो नहीं की जा रही थी। ड्रोन उड़ाने वाले शौकिया बच्चे तो नहीं हैं, जिनका ड्रोन भटक कर या फिर बैटरी खत्म हो जाने पर वह जेल के अंदर पहुंचने के बाद गिर गया। या किसी यूट्यूबर ने शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मकसद से तो ड्रोन का इस्तेमाल नहीं किया, जो तकनीकी खराबी से गिर गया। इन सभी पहलुओं को बारीकी से जांचा जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *