उज्जैन, 19 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ महाकुंभ सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समागम का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की परंपराओं ने समय के साथ बदलाव जरूर देखा है, लेकिन इसका मूल उद्देश्य समाज को दिशा देना और जड़ों से जोड़ना है। सिंहस्थ 2028 के लिए तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मानना है कि कुंभ केवल एक मेला नहीं, बल्कि प्राचीन परंपराओं और कुशल प्रबंधन का ऐसा उदाहरण है जिसे विश्व स्तर पर अध्ययन और अपनाया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षिप्रा नदी को स्वच्छ और सदानीरा बनाने के लिए सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी और हरियाखेड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की है। 18 बैराज और स्टॉप डेम बनाए जा रहे हैं ताकि नदी में सालभर निर्मल जल प्रवाह बना रहे। इन परियोजनाओं से उज्जैन को पर्याप्त पेयजल भी मिलेगा।
परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और समयबद्ध कार्य का निर्देश
डॉ. यादव ने निर्देश दिया है कि सिंहस्थ की सभी तैयारियों की पाक्षिक समीक्षा की जाए। निर्माण कार्य मार्च 2025 तक शुरू होकर सितंबर 2025 तक पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने उज्जैन-इंदौर के बीच 2312 करोड़ रुपये की सड़क उन्नयन परियोजना को भी मंजूरी दी है।
स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण
सिंहस्थ के लिए 5955 करोड़ रुपये की लागत से 19 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें सड़कें, सीवेज लाइन, बिजली और उद्यान जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह इंफ्रास्ट्रक्चर सिंहस्थ के बाद भी काम आएगा।
प्रयागराज और हरिद्वार कुंभ की व्यवस्थाओं से प्रेरणा लेकर उज्जैन में ड्रोन सर्वे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए भीड़ प्रबंधन किया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज कुंभ में जुड़े संगठनों और स्टार्टअप्स का सम्मेलन उज्जैन में होगा। मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि उज्जैन और इंदौर को सिंहस्थ 2028 के मुख्य केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए।
उज्जैन बनेगा वैश्विक धार्मिक पर्यटन स्थल
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ के सफल आयोजन के बाद उज्जैन को वैश्विक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग समन्वय से काम कर रहे हैं। धर्मशालाओं के उन्नयन से लेकर हरित क्षेत्र बढ़ाने तक व्यापक योजनाएं बनाई गई हैं।
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...