Google Analytics Meta Pixel सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का एक क्विंटल गांजा पकड़ा, 2 तस्कर गिरफ्तार - Ekhabri.com

सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का एक क्विंटल गांजा पकड़ा, 2 तस्कर गिरफ्तार

सरायपाली । छत्तीसगढ़ व ओडिसा के सीमा पर अवैध शराब, गांजा, पशु तस्करी व मादक पदार्थों की तस्करी को रोके जाने हेतु सिंघोड़ा में नये थाने की स्थापना की गई थी। जिस उद्देश्यों को लेकर उस थाने का निर्माण किया गया था वह अभी तक एसडीओ पुलिस विकास पाटले के निर्देशन में व थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू (सिंघोड़ा पुलिस) की सक्रियता व सजगता से पूरा होता दिखाई दे रहा है। आये दिन सिंघोड़ा पुलिस द्वारा अन्य तस्करों के साथ – साथ गांजा तस्करों पर भी जबरदस्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में फिर एक गांजा प्रकरण 10 लाख रुपए कीमत के 100 किलो गांजा के साथ वाहन व 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में नए सिंघोड़ा थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक कार ओडिसा की तरफ से आ रही है। शंका के आधार पर एनएच 53 रेहटीखोल के पास स्विफ्ट डिजायर कार के पीछे सीट में बने विशेष चेम्बर में छुपाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा 100 किलो (एक किंवटल) ग्राम किमत करीब 10 लाख रूपये के साथ दो व्यक्तियों को थाना सिंघोडा की पुलिस टीम ने पकड़ा। उक्त गांजा को कोरापुट उडीसा से गाजियाबाद उप्र बिक्री करने ले जाना बताया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सिंघोडा में अपराध क्रमांक 04/2021 धारा 20ख नारकोटिक एक्ट कायम कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।
ज्ञातव्य हो कि सीमापार से लगातार गांजा व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने व इसके मद्देनजर थाना चौकी क्षेत्रों एवं अंतर्राजीय सीमा में सघन वाहन चेकिंग करने समस्त थाना चौकी प्रभारियों को वाहनों की सघन चेकिंग करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया गया था। इसी के तहत एनएच 53 रेहटीखोल में उड़ीसा की तरफ से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग दौरान एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक यूपी 14 बीबी 9802 आते हुये दिखाई दी। जिसे रोका गया तो पुलिस को देखकर वाहन का चालक एवं बगल में बैठा व्यक्ति अपने वाहन को छोड़कर भागने लगे जिसे पुलिस स्टाफ ने पकड़ लिया।
नाम पता पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम राजेश कुमार सिंह पिता स्व. रामाशंकर सिंह जाति भूमिहार (32) निवासी भेल्दी थाना भेल्दी जिला सारण बिहार हाल मनेर थाना मनेर जिला पटना बिहार एवं दूसरे ने अपना नाम निशान्त कुमार यादव पिता उदयराय यादव जाति यादव (22) निवासी शाहपुर थाना शाहपुर जिला पटना बिहार का निवासी होना बताया। पुलिस द्वारा जब पूछताछ की गई तो दोनों गोलमोल जबाब देने लगे, कडाई से पूछताछ करने पर स्विफ्ट डिजायर के पीछे सीट में बने विशेष चेम्बर में छुपाकर गांजा रखना बताया गया। स्विफ्ट डिजायर की तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट में बने विशेष चेम्बर में 50 नग खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला इस तरह से सिंघोड़ा पुलिस ने 10 लाख रुपए के अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

आज नजर आएगा ब्लू मून, जानिए क्या है खास बात

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...

सुशासन तिहार में हंगामा, बिलासपुर से दुर्ग तक विवाद और भ्रष्टाचार के मामले से मचा सियासी तूफान

By User 6 / May 30, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...