रायपुर, 09 मार्च 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सिंधु अमरधाम तीर्थ, बिलासपुर के पीठाधीश्वर संत लालदास साहेब ने सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री ने संत लालदास साहेब का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान सामाजिक और धार्मिक विषयों पर चर्चा हुई।










