वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में घोषणा की कि जीएसटी की दरों को और कम करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के समय राजस्व तटस्थ दर 15.8 प्रतिशत थी, जो 2023 में घटकर 11.4 प्रतिशत हो गई है, और अब इसमें और कमी की उम्मीद है। लेकिन इसके साथ ही कुछ नए नियम आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या बदल रहा है और इसका आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
अप्रैल से जीएसटी पोर्टल पर सभी यूजर्स के लिए मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य हो जाएगा। इसका मतलब है कि अब बिना वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के लॉग-इन संभव नहीं होगा। यह कदम जीएसटी डेटा चोरी और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उठाया जा रहा है। पहले यह नियम 20 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए 1 जनवरी 2025 से और 5 करोड़ से अधिक टर्नओवर वालों के लिए 1 फरवरी 2025 से लागू था। अब यह सभी पर लागू होगा। इस महीने अपने जीएसटी पोर्टल पर रजिस्टर्ड फोन नंबर अपडेट कर लें, वरना ओटीपी न मिलने से परेशानी हो सकती है।
10 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए नया नियम लागू होगा। अब उन्हें 30 दिनों के भीतर ई-इनवॉयस की जानकारी इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (आईआरपी) पर अपलोड करनी होगी, वरना इनवॉयस रद्द हो जाएगा। अभी यह नियम 100 करोड़ से अधिक टर्नओवर वालों पर लागू है। इसका असर छोटे कारोबारियों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि समय पर जानकारी न देने से सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है।
अप्रैल से होटल रेस्टोरेंट के बिल में बढ़ोतरी की आशंका है। जिन होटलों में कमरे का किराया 7,500 रुपये से कम है, वहां अभी रेस्टोरेंट में खाने पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगता है, लेकिन इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की सुविधा नहीं मिलती। नए नियम के तहत इन होटलों को 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ आईटीसी लेने का विकल्प मिलेगा। अगर होटल वाले इस विकल्प को चुनते हैं, तो खाने की कीमतें बढ़ जाएंगी। जैसे 500 रुपये का खाना अभी 525 रुपये (5 प्रतिशत जीएसटी) में मिलता है। 18 प्रतिशत जीएसटी लागू होने पर यह 590 रुपये हो सकता है।
पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वालों के लिए भी खबर है। अप्रैल से सेकेंड हैंड कारों (सामान्य और इलेक्ट्रिक दोनों) की बिक्री पर जीएसटी 12 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो जाएगा। यह नियम उन एजेंसियों पर लागू होगा जो पुरानी गाड़ियों का कारोबार करती हैं। इससे सेकेंड हैंड कारों की कीमतों में इजाफा होगा। जैसे अगर कोई कार 5 लाख में बिकती है, तो अभी 60,000 रुपये जीएसटी लगता है, जो अब 90,000 रुपये हो जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By User 6 /
April 14, 2026 /
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...
By Reporter 5 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...