रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर स्थित वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। हाल ही में घोषित ज्ञानपीठ सम्मान पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल ने साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट रचनाओं से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल को शॉल-श्रीफल और बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट कर सम्मानित किया।
बचपन की यादें हुई ताजा
मुख्यमंत्री साय और विनोद कुमार शुक्ल के बीच नांदगांव की स्मृतियों पर भी चर्चा हुई। शुक्ल ने बताया कि उनका जन्म नांदगांव में हुआ था, और आज भी वे वहां की गलियों और बचपन की यादों को संजोए हुए हैं। हालांकि, समय के साथ नांदगांव में काफी बदलाव आ चुका है।
राजनांदगांव की साहित्यिक विरासत पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी है, जहां गजानन माधव मुक्तिबोध, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और बलदेव प्रसाद मिश्र जैसे साहित्यकारों ने अपनी रचनात्मक साधना की है। इस गौरवशाली परंपरा में विनोद कुमार शुक्ल का योगदान भी अमूल्य है।
परिवार से मुलाकात
मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिवारजनों से भी भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, सचिव पी. दयानंद, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल और रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By User 6 /
August 10, 2026 /
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...