Google Analytics Meta Pixel दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी - Ekhabri.com

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने की धमकी सामने आने के बाद पुलिस, फायर सर्विस और बम निरोधक दस्तों ने संबंधित परिसरों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है।

दिल्ली हाई कोर्ट को शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ईमेल में कोर्ट परिसर में धमाका किए जाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजकर पूरे परिसर की जांच शुरू कराई गई। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। हाई कोर्ट प्रशासन भी मामले को लेकर पुलिस के संपर्क में है।

धमकी की सूचना दिल्ली के कई संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों से जुड़ी है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड बिल्डिंग, एमबी साकेत स्थित डीएम कार्यालय, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट क्षेत्र स्थित SDM कार्यालय शामिल बताए जा रहे हैं।धमकी मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। भर्ती ईमेल में धमाके का समय भी बताया गया दिल्ली हाई कोर्ट को मिले ईमेल में कथित तौर पर धमाके का एक निश्चित समय भी बताया गया। रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल में दोपहर 2:11 बजे धमाके की बात कही गई थी। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां ऐसी किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत जांच कर रही हैं। फायर सर्विस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस की गाड़ियां भी अलग-अलग स्थानों पर भेजी गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसरों की गहन जांच की और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की। प्रारंभिक तलाशी के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ी सुरक्षा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ऐसे समय में कई महत्वपूर्ण स्थानों को लेकर बम धमकी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस धमकी भेजने वाले स्रोत और ईमेल से जुड़ी जानकारी जुटाने में भी लगी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *