गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने एक ही दिन में दो शादियां कर लीं। युवक ने पहले अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज की और फिर उसी रात अपने घरवालों की मर्जी से दूसरी युवती से विवाह कर लिया। बाद में युवक ने अपनी प्रेमिका से किनारा कर लिया, जिसके बाद प्रेमिका ने धोखा देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मिलने पर एसपी नॉर्थ ने स्थानीय पुलिस को जांच कर दो दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
हरपुर बुदहट इलाके की रहने वाली एक युवती का उसी गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। करीब चार साल तक चले इस रिश्ते के बाद दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली थी और लिव-इन में रहने लगे थे। हालांकि, युवक के घरवालों को इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी। इस बीच, युवक के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जब युवक को इस बारे में पता चला, तो उसने अपनी प्रेमिका को बताया कि उस पर घरवालों का दबाव है।
प्रेमिका को जब युवक की दूसरी शादी की तारीख पता चली, तो युवक ने उसे झांसे में लेते हुए कहा कि वे शादी से पहले कोर्ट मैरिज कर लेंगे, ताकि घरवालों पर उनके रिश्ते को स्वीकार करने का दबाव बन सके। घरवालों ने जिस दिन युवक की शादी तय की थी, उसी दिन सुबह युवक ने अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद युवक अपनी प्रेमिका के घर से यह कहकर निकला कि वह अपने घरवालों को मनाने जा रहा है, लेकिन शाम को वह दूसरी युवती से शादी करने पहुंच गया।
करीब 15 दिनों तक जब युवक ने अपनी प्रेमिका से कोई संपर्क नहीं किया, तो वह पता करते हुए उसके घर पहुंच गई, जहां उसे युवक की दूसरी शादी के बारे में पता चला। इसके बाद युवती ने युवक और उसके परिवार वालों पर धोखा देने का आरोप लगाया।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे दोनों लिव-इन में थे और इस दौरान उसने दो बार गर्भपात भी कराया। उसने यह भी आरोप लगाया कि तारामंडल स्थित एक नर्सिंग होम में उसने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसे युवक ने नर्स को दे दिया। पूछने पर युवक ने कहा था कि वे अकेले रहते हैं और बच्चा थोड़ा बड़ा होने पर उसे वापस ले आएंगे। युवती का कहना है कि उसे नहीं पता कि उसका बच्चा कहां है।
प्रेमिका की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसपी नॉर्थ ने स्थानीय पुलिस को मामले की जांच करने और दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। पुलिस अब इस मामले की पड़ताल कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By User 6 /
April 14, 2026 /
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...
By Reporter 5 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...