रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने खट्टर को शॉल और प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान राज्य में आवासीय योजनाओं और शहरी विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
इस औपचारिक भेंट के बाद राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर भी विचार किया जा सकता है।









