ओडिशा में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां बेंगलुरु और असम के बीच चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के 11 एसी के डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद यात्रियों के बीच हाहाकार मच गया। ट्रेन चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास डीरेल हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल की टीमें भेज दी गई हैं।
ओडिशा के कटक में चौद्वार के पास बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 11.54 बजे पटरी से उतर गई। ट्रेन के 11 एसी कोच पटरी से उतर गए, जिसके बाद नीलाचल एक्सप्रेस, धौली एक्सप्रेस, पुरुलिया एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मेडिकल टीम, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि फंसे यात्री सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचें।
ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि हमें कामाख्या एक्सप्रेस (15551) के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा, ‘अभी तक हमें जानकारी मिली है कि 11 एसी डिब्बे पटरी से उतरे हैं। कोई भी घायल नहीं हुआ है. सभी यात्री सुरक्षित हैं। जहां तक हमें जानकारी मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं।’
सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे के सीनियर अधिकारी भी जल्दी ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। डीआरएम खुर्दा रोड, जीएम/ईसीओआर और सीनियर लेवल के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पता चलेगा कि आखिर ये घटना कैसे हुई? हमारी पहली प्राथमिकता मार्ग पर प्रतीक्षा कर रही ट्रेनों को डायवर्ट करना और बहाली का काम शुरू करना है।’ कामाख्या एक्सप्रेस के डीरेल होने की घटना पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ‘मुझे ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है। असम सीएमओ ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में हैं. हम सभी प्रभावित लोगों से संपर्क करेंगे।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...