रोहतक के महम में भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा पर जानलेवा हमला किया गया। सांसद सिरसा से भाजपा के उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा का नामांकन पत्र भरवाकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी के पीछे एक केंटर लग गया। सांसद के गनमैन ने पुलिस को बताया कि केंटर ड्राइवर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की और सांसद के घर तक उसका पीछा किया। सांसद के ड्राइवर और सुरक्षाकर्मियों ने कुशलता से गाड़ी दौड़ाकर अपनी जान बचाई। सांसद को घर छोड़ने के बाद जब सुरक्षा बलों ने केंटर का पीछा किया, तो आरोपी केंटर चालक फरार हो गया।
महम थाने में इस वारदात को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। महम थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की गाड़ी को जानबूझकर टक्कर मारने की नीयत से पीछा करने की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और केंटर ड्राइवर का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सांसद रामचंद्र जांगड़ा के गनमैन हरदीप सिंह ने महम थाने में दी शिकायत में बताया कि 12 सितंबर को सांसद रामचंद्र जांगड़ा सिरसा में भाजपा उम्मीदवार का नामांकन पत्र दाखिल करके रात को करीब 8 बजे पुराना बस अड्डा महम पहुंचे। वहां जाम लगा हुआ था। गनमैन के अनुसार, जब वह सांसद की गाड़ी से उतरकर जाम खुलवाने के लिए गए तो वहां एक केंटर सड़क के बीच में खड़ा था। गनमैन ने कहा कि केंटर के ड्राइवर ने बदतमीजी से बातें की और उन्हें धमकी दी कि अगर ज्यादा बकवास की तो केंटर को ऊपर चढ़ा देगा।
गनमैन ने बताया कि झगड़े की आशंका को देखते हुए उन्होंने गाड़ी को साइड में किया और ट्रैफिक जाम साफ करवाया। जब वह राज्यसभा सांसद को घर छोड़ने के लिए गाड़ी लेकर चले, तो उनकी गाड़ी केंटर के पास से गुजरी। इस दौरान केंटर ड्राइवर ने गाड़ी की खिड़की पकड़ने का प्रयास किया और फिर गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। केंटर ड्राइवर लगातार उनके पीछे लगा था। जब सांसद रामचंद्र जांगड़ा को सुरक्षित घर छोड़कर आए, तो केंटर ड्राइवर वहां से फरार हो गया, जिससे नंबर नहीं दिखाई दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...