पहले से ही मीटू के आरोपों में घिरे फिल्म निर्देशक साजिद खान का पीछा विवाद नहीं छोड रहा है। स्वर्गीय अभिनेत्री जिया खान की बहन करिश्मा ने साजिद पर बहन के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। करिश्मा ने यह आरोप जिया की रहस्यमयी हालात में हुई मौत पर बनी डॉक्यूमेंट्री डेथ इन बॉलीवुड के दूसरे एपिसोड में लगाया है। यह वीडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। तीन एपिसोड की यह डॉक्यूमेंट्री ब्रिटेन में बीबीसी-2 पर रिलीज हुई है। वीडियो में करिश्मा दावा करती हैं कि साजिद ने उनका भी फायदा उठाने की कोशिश की थी।
वीडियो क्लिप में करिश्मा कहती हैं, ‘रिहर्सल चल रही थी। वह (जिया) स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं तभी उसने (साजिद खान) जिया से कपड़े उतारने को कहा। जिया को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसने कहा कि अभी तो फिल्म शुरू भी नहीं हुई है और यह सब हो रहा है। वह घर आकर खूब रोई।” इसके आगे करिश्मा बताती हैं, जिया ने कहा कि मेरा कांट्रैक्ट है और अगर मैं फिल्म छोड़ दूंगी तो निर्माता मेरे खिलाफ केस कर देंगे और मुझे बदनाम करेंगे। अगर फिल्म करती हूं तो मेरा यौन उत्पीड़न होगा। हर हाल में यह कुछ खोने की स्थिति है। इसलिए जिया ने वह फिल्म की। वहीं, करिश्मा अपनी आपबीती में बताती हैं कि कैसे साजिद ने महज 16 वर्ष की उम्र में उनका भी फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन उस वक्त जिया ने उन्हें बचा लिया था। करिश्मा के इस आरोप के बाद अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। एक पोर्टल की खबर को रीट्वीट करते हुए शर्लिन ने लिखा, ‘अपने पिता के निधन के कुछ दिनों बाद जब मैं अप्रैल, 2005 में उनसे (साजिद) मिली तो उन्होंने अपनी पैंट से अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकाला और उसे महसूस करने के लिए कहा। मुझे याद है मैंने उनसे कहा कि मुझे पता है कि प्राइवेट पार्ट कैसा महसूस होता है और उनसे मिलने का मेरा उद्देश्य उनके प्राइवेट पार्ट को महसूस या रेट करने का नहीं था।” वहीं, कंगना रनोट ने करिश्मा के वीडियो क्लिप को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘उन्होंने सुशांत की तरह जिया को मार डाला और मुझे भी मारने की कोशिश की। लेकिन वह माफियाओं के सहयोग से आजाद घूम रहे हैं। हर साल और भी सशक्त और सफल होते जा रहे हैं। जान लें कि दुनिया इतनी आदर्शवादी नहीं है। या तो आप शिकारी हैं या शिकार। आपको अपना बचाव खुद करना होगा।” जिया ने साजिद के निर्देशन में साल 2010 में फिल्म हाउसफुल में काम किया था। साजिद पर इससे पहले साल 2018 में चले मीटू मुहिम के तहत सलोनी चोपड़ा, राचेल व्हाइट, अहाना कुमरा, मंदाना करीमी, मॉडल पाउला समेत एक पत्रकार ने भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिया ने वर्ष 2013 में मात्र 25 वर्ष की उम्र में मुंबई में आत्महत्या कर ली थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...