Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, तो इसके लिए आप अच्छा धन लगाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप किसी की बातों में आकर प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट ना करें।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को विदेश लेकर जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्याएं बढ़ेंगी। आपको सोच समझकर कामों को करना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या आ सकती है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपने यदि किसी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो उसके लिए वहां से आपको कोई ऑफर आ सकता है। आज आप काम अधिक रहने के कारण शारीरिक थकान महसूस करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाएं तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आज आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी प्लान हो सकती है
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में नहीं करना है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आपकी टेंशन बनी रहेगी। आप किसी से धन का लेनदेन सोच समझकर करें।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़े। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको धैर्य व साहस से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आपको किसी नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी और आपके बीच किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण समस्या हो सकती है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर काम करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। सिंगल लोगों की अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई लोन अप्लाई करने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे  उतारने में समस्या आ सकती है। बॉस आपके कामों के सराहना करेंगे और आपको प्रमोशन आदि भी मिल सकता है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार सकेंगे। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालेंगे। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश करनी होगी।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने शांत स्वभाव से अपनी समस्याओं को भी आसानी से सुलझाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा, क्योंकि आप वरिष्ठ सदस्यों की बातों को पूरा महत्व देंगे। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी उन्नति मिलेगी। आपको अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने व्यवसाय के किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यदि कोई डील लटकी हुई थी, तो उसकी पार्टनरशिप में डील फाइनल होने की संभावना है। आप अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको चिंताएं भी अधिक रहेंगी, क्योंकि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। परिवार के सदस्यों के मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। यदि आपने लापरवाही दिखायी तो समस्या बढ़ सकती है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *