Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज व्यापार में धन कमाने के मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए आज एकाग्र होकर पढ़ाई में लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के कार्यक्षेत्र का वातावरण आज उनके अनुकूल बनेगा, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज किसी हर्ष व मंगलमय कार्यक्रम की योजना हो सकती है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी अचानक किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके बिजनेस के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप यदि किसी नए  व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं। उनको भी आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य करने को मिल सकता है, जिसके करने से उनका मन प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा, लेकिन आज आप तभी कुछ विशेष कर दिखाएंगे, जब आप अपने गुस्से पर काबू कर पाने में सफल रहेंगे। यदि आज आपको किसी कार्य को करते समय गुस्सा भी आए, तो आपको उस पर काबू करना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आ सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आपको  धन लाभ भी होगा और आप आज यदि अपने घर व परिवार के किसी सदस्य से संबंधित किसी निर्णय को ले, तो वह  आज आपको भावुकता में नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी कीर्तन, जागरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तो के कड़वाहट को मिठास में बदलने में व्यतीत होगा। आज आपको यही कला अपने व्यापार के लिए भी सीखनी होगी, तभी आप  लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो आपको उसके उल्टे नतीजे मिल सकते हैं। आज यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपने धैर्य व साहस को नहीं खोना है। सायंकाल के समय आज आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। यदि आज आप अपने प्रेमी से विवाह करने के प्रस्ताव को अपने पिताजी के सामने रखेंगे, तो वह स्वीकार कर सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के संपर्क  से आज उनको भी लाभ होगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आप अपनी संतान के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइस दे सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपकी संतान को नौकरी में सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आज आप खुशी-खुशी अपने परिवार के सभी सदस्यों की इच्छाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको कुछ व्यवसाय के ऐसे कार्य अक्समात  वापस आ सकते हैं, जिनके कारण आप व्यस्त रहेंगे और व्यस्तता के कारण सायंकाल के समय आपको सिर दर्द थकान आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती है। आज आप अपने दिन का कुछ समय परिजनों की सेवा  करने के लिए निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें आप असफल रहेंगे। आज आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकुल  रहने वाला है। आज आपको आपकी  कोई पैतृक धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी वृद्ध महिला के आशीर्वाद से कोई विशेष अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो आज आप उसे भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपका अपने भाई या बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आप अपने काम छोड़कर दूसरों के काम में को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको यह अवश्य ध्यान देना होगा कि लोग आपकी ईमानदारी को आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरों के साथ-साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता  दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक सम्मेलनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज सायंकाल के समय आपको किसी अपने से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे।

मीन राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी तरक्की को देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज यदि आपने संतान को किसी परीक्षा में आवेदन कराया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...