Google Analytics Meta Pixel 24 जुलाई: आज का राशिफल - Ekhabri.com

24 जुलाई: आज का राशिफल


मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज आपको अपने ऊपर नकारात्मक भावनाओं को हावी नहीं होने देना है। यदि ऐसा किया, तो यह आपकी सकारात्मक सोच को बदल सकती है, जिसके कारण आपको परेशानी होगी और आप किसी परेशानी में आ सकते हैं। आपको किसी चीज पर समझौता नहीं करना है। यदि आपने अपने बिजनेस में किसी बात को लेकर समझौता किया है, तो उसे अपने ऊपर हावी न होने दे। आज आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी, तभी आप अपने बिजनेस की गति को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी खुशी मिलेगी।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने कामकाज में आ रही मुश्किलों व परेशानियों से राहत मिलेगी, जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, फिर उन्हे कही घुमाने लेकर जा सकते हैं। रिश्तो को बेहतर बनाने के लिए आज आप किसी यात्रा पर जाने का भी प्लान बनाएंगे। आर्थिक स्थिति को आज मजबूती मिलेगी। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्ष भरा रह सकता है। आज आपको अपने कामकाज से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखना होगा। आज किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो आज आपके मित्र भी आपके शत्रु बन सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन टीम वर्क के जरिए कार्य करने से कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों से आज आपको शाबाशी मिलेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि : आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज का दिन आप अपने कामकाज के साथ-साथ अपने घर में भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, जिसमें किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की राय से बहन के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आप अन्य लोगों से लाभ ले सकते हैं, नहीं तो आप परेशानियों से घिरे रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह राशि : आज का दिन संभल कर चलने का होगा। आज आपको किसी भी व्यक्ति के कानूनी पचड़े में पड़ने से बचना होगा। यदि आज किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में मन मुताबिक सफलता न मिलने से मन परेशान होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज अब किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको समय का सदुपयोग करके कार्य करने होंगे। आपको समय देखकर ही सभी कार्यों की ओर आगे बढ़ना होगा, इसमें आपको छोटी-मोटी मुश्किलें आएंगी, लेकिन उन्हें छोड़कर आपको आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी। बिजनेस में आज कमाई ठीक-ठाक रहेगी। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज आप अपनी नौकरी मे जिस कार्य को अच्छी व साफ नियत से करेंगे, वह आपको उत्तम लाभ देगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित है,तो आज आपको उसे पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधानी पूर्वक जाएं क्योंकि वाहन की खराबी के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी मित्र की मदद से दूर होगी। प्रॉपर्टी के सामने से जुड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन खास रखने वाले हैं, लेकिन यदि किसी प्रॉपर्टी को बेचने का मन बनाया है, तो उसके चल व अचल पहलुओं को जांच लें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा, जिसके कारण आपके कुछ कार्य भी खराब हो सकते हैं, इसलिए आपको यदि कुछ बहुत जरूरी काम ना हो, तो उसे आगू के लिए टाल दे। परिवार ने भी आज आज किसी सदस्यो से कोई तनाव हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलता दिख रहा है।आज आप अपनी परेशानियों को अपने पिताजी से समझा करेंगे, जिससे आपका मानसिक बोझ कम होगा।

धनु राशि : आज का दिन धन संबंधित मामलों में कुछ तनाव लेकर पैदा होगा, जिसके कारण आपको परेशानी होगी। विद्यार्थियों के शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके शत्रु आपको बेवजह परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनके सारे षडयंत्रों से बचना होगा और अपनी बुद्धि और विवेक से अपने सभी कार्यों को पूर्ण करना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य मंजूरी दे सकते है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कामकाज के दबाव में रहेगा। काम का दबाव अधिक रहने के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण आपकी आपके जीवनसाथी से बहस बाजी होती है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपने जीवनसाथी को मनाने से पूरी कोशिश करनी चाहिए। आपके व्यापार की आज कोई डील लटक सकती है, जिसके कारण आप परेशान नजर आएंगे, लेकिन धन प्राप्ति होने से आप अपने दैनिक खर्चे आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। भविष्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए होगा। आज आपको अपनी संतान को किसी जरूरी कार्य के लिए अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने दैनिक कार्यों में बदलाव करना पड़ सकता है। आज किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल भी ना करें क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है। आज आपको यात्रा पर जाने के कारण अपने कुछ प्रोग्रामो को स्थगित करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपनी माता जी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आपका साथ देंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपकी इच्छा पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अधिक प्रिय हो, आज इच्छाओं की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग कराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान मे रखकर ही क्या करना होगा,नही तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके किसी मित्र के सहयोग से आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आप कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *