Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार शुरू, गांव-शहर में समाधान पेटी लगी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार शुरू, गांव-शहर में समाधान पेटी लगी

रायपुर, 8 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई और समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक बड़ी पहल के रूप में सुशासन तिहार 2025 का आज से शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस अभियान को लेकर प्रदेशभर में उत्साह देखा जा रहा है। 

 

यह अभियान तीन चरणों में 31 मई 2025 तक चलेगा। पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक गांवों की ग्राम पंचायतों और शहरों के नगरीय निकाय कार्यालयों में आम जनता से सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं। इन कार्यालयों में समाधान पेटियां लगाई गई हैं, जिनमें लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन डाल रहे हैं।

IMG 20250408 WA0017
IMG 20250408 WA0017

जनता की सुविधा के लिए कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। साथ ही, ऑनलाइन पोर्टल और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। विकासखंड और जिला मुख्यालयों में भी समाधान पेटियां रखी गई हैं।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद, प्रभावी समाधान, और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। सभी आवेदनों को सॉफ्टवेयर में दर्ज कर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा, जिनका एक माह के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

 

दूसरे चरण में राज्य और जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा और निराकरण की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। तीसरे चरण में 8 से 15 ग्राम पंचायतों में और आवश्यकतानुसार नगरीय निकायों में समाधान शिविर आयोजित होंगे, जहां लोगों को उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।

 

शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, हितग्राहीमूलक आवेदन पत्र, और सीधे संवाद का अवसर भी मिलेगा। मुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारी स्वयं इन शिविरों में मौजूद रहकर जनता की बात सुनेंगे और निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

Read Also  मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर अर्जुन हिरवानी के स्वास्थ्य की ली जानकारी

 

सुशासन तिहार 2025 को जनभागीदारी से जोड़ते हुए सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *