रायपुर, 09 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शुरू हुआ सुशासन तिहार-2025 प्रदेशभर में लोगों के बीच उत्साह का कारण बन गया है। इस अभियान के दूसरे दिन भी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में लोग भारी संख्या में अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं और समाधान पेटियों में जमा कर रहे हैं।
अभियान के पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक सीधे जनसंपर्क कर आमजन से आवेदन लिए जा रहे हैं। देवगांव, गौरदंड, फरसगांव, कापसी, सुलेंगा, धौड़ाई, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कोतमरा, कटेली, भोथली, अंबिकापुर के बतौली, सीतापुर, खड़गवां, भटको, कुनकुरी, देवगढ़ और सोनतराई जैसे गांवों में लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए।
कमिश्नर और कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी भी इस अभियान में सक्रिय हैं और लोगों को आवेदन देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही दिव्यांग संगवारी और संगवारी दीदी जैसी सहयोगी टीमें भी लोगों को आवेदन भरने में मदद कर रही हैं।
ऑनलाइन पोर्टल और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी आवेदन जमा किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालयों और विकासखंड स्तर पर भी समाधान पेटियों की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह अभियान जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने, शासन में पारदर्शिता लाने और जनसंवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी प्राप्त आवेदनों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज कर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा और एक महीने के भीतर निराकरण किया जाएगा।
तीसरे चरण में होंगे समाधान शिविर:
सुशासन तिहार के अंतिम चरण में 8 से 15 ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां पर लोगों को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा और संभव हो तो तत्काल समाधान भी किया जाएगा। जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन भी शिविरों में मिलेंगे।
सांसदों, विधायकों समेत मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी शिविरों में शामिल होंगे, जिससे आमजन से सीधा संवाद और विकास कार्यों की समीक्षा सुनिश्चित की जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...