बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए यह समय तनाव भरा तो है ही, अब साइबर अपराधी इसे अपना नया हथियार बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं और बच्चों को पास कराने या नंबर बढ़ाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने सतर्कता बरतने की एडवाइजरी जारी की है।
साइबर अपराधी खुद को शिक्षा विभाग का अधिकारी बताकर फोन कर रहे हैं। वे दावा करते हैं कि वे फेल हुए छात्रों को पास करा सकते हैं, नंबर बढ़ा सकते हैं या सिस्टम में डेटा बदल सकते हैं। इसके बदले वे फीस या चार्ज के नाम पर बैंक डिटेल्स, UPI आईडी या OTP मांगते हैं। जैसे ही लोग उनकी बातों में आकर जानकारी साझा करते हैं, उनके खाते से पैसे गायब हो जाते हैं। यह ठगी का ऐसा जाल है, जो भावनाओं का फायदा उठाकर लोगों को लूट रहा है।
छत्तीसगढ़ साइबर पुलिस ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। पुलिस के मुताबिक, नंबर बदलने या रिजल्ट में हेराफेरी का दावा पूरी तरह फर्जी है। अगर ऐसा कोई संदेश मिले तो उसे अनदेखा करें, लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी शंका की स्थिति में स्कूल या परीक्षा केंद्र से संपर्क करें। साथ ही, ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...