रायपुर, 22 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस योगाश्रम पहुँचे, जहाँ उन्होंने विश्वप्रसिद्ध योगगुरु कमलेश पटेल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल भेंटकर सम्मानित किया और योग-ध्यान के ज़रिए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने ‘मनोयोग’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए आम नागरिकों के साथ आधे घंटे तक मौन योग (मेडिटेटिव साइलेंस) का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरे आधुनिक जीवन में मानसिक शांति अत्यंत आवश्यक है और योग-ध्यान इसके लिए एक प्रभावी माध्यम है।
इस मौके पर संभागायुक्त एस.एन. राठौर, पुलिस महानिरीक्षक आर.जी. गर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










