- मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश
रायपुर, 22 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों के निर्माण कार्यों को तेज गति, बेहतर गुणवत्ता और तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर तेज और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने एआई और नवीन तकनीकों के उपयोग से खराब सड़कों की त्वरित पहचान और मरम्मत के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख सड़कों पर यातायात सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बाइपास, रिंग रोड, ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर किया जाए।
पांच साल की योजना और 30 हजार करोड़ के कार्यों का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी तीन वर्षों में 30 हजार करोड़ रुपये के सड़क विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने विभाग को सलाह दी कि नए बजट में प्रस्तावित कार्यों की प्राथमिकता तय कर जल्द से जल्द डीपीआर, टेंडर प्रक्रिया और कार्य आरंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि पुल-पुलियों की मरम्मत और रखरखाव के लिए प्रभावी प्रोटोकॉल बनाया जाए और उस पर सख्ती से अमल हो।
बस्तर में सड़क नेटवर्क को मिलेगा बल, खदान क्षेत्रों पर भी फोकस
मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों और पुल-पुलियों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि दूरस्थ वनांचलों के लोग मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने खनन क्षेत्रों में मजबूत सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान देने को भी कहा।
विधानसभा भवन का 95% कार्य पूर्ण, राजभवन भी जल्द तैयार
बैठक में बताया गया कि नया रायपुर में विधानसभा भवन का 95 प्रतिशत सिविल और विद्युत कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि नए राजभवन का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सड़क सुरक्षा के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 106 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
ब्लैक स्पॉट और जंक्शन होंगे अपग्रेड
अधिकारियों ने बताया कि अगले पांच-छह महीनों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक-स्पॉट और जंक्शन सुधार कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउसों और विश्राम गृहों को आधुनिक बनाने और उनकी साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश भी दिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...