Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य, SASCI योजना में 50 करोड़ प्रोत्साहन - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य, SASCI योजना में 50 करोड़ प्रोत्साहन

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य को कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) इकोसिस्टम के विकास के लिए भारत सरकार से 50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत हुई है। पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना (SASCI) 2026-27 के तहत यह राशि प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है।

 

भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने राज्य में जैव ईंधन क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और प्रभावी प्रयासों को सराहते हुए यह मंजूरी दी है। इस उपलब्धि से प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा, किसानों की आय में वृद्धि और हरित अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैव ईंधन के क्षेत्र में तेजी से राष्ट्रीय पहचान बना रहा है और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

राज्य सरकार की नई कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति 2026 कृषि, ऊर्जा और पर्यावरण क्षेत्रों में परिवर्तनकारी भूमिका निभाएगी। इस नीति के तहत कृषि अवशेषों का वैज्ञानिक उपयोग सुनिश्चित होगा, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और पराली प्रबंधन के जरिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

 

सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा और जैव ईंधन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। CBG परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में निवेश, रोजगार और जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।

Read Also  Gold and Silver Rates: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोने के दामों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ कम्प्रेस्ड बायोगैस नीति-2026 को 8 जून 2026 को अधिसूचित किया गया था। इसके तहत कृषि अपशिष्ट, पैडी स्ट्रॉ और अन्य बायोमास का उपयोग कर स्वच्छ गैसीय ईंधन का उत्पादन किया जाएगा। इससे किसानों को बायोमास आपूर्ति से अतिरिक्त आय मिलेगी, वहीं जैविक खाद से खेती को मजबूती मिलेगी।

 

इसी दिशा में 3 अगस्त 2026 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में CBG परियोजनाओं के विकास, बायोमास संग्रहण, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और निवेश प्रोत्साहन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *