जशपुर/बगीचा, 25 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के बगीचा में महाकुल यादव समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ (चौबीस प्रहरी) कार्यक्रम में भाग लिया। पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने राधा-कृष्ण, चैतन्य महाप्रभु और गौरांग स्वामी की परिक्रमा की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
वृंदावन भवन विस्तार हेतु 50 लाख और इंडोर स्टेडियम के लिए 2.75 करोड़ की स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने वृंदावन भवन के विस्तार हेतु 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही, पूर्व घोषित 2.75 करोड़ की राशि से बगीचा में इंडोर स्टेडियम निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है। बगीचा नगर पंचायत में मंगल भवन निर्माण के लिए भी 1 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
गौवंश रक्षण में अग्रणी यादव समाज को सराहा
मुख्यमंत्री ने यादव समाज की संस्कृति, परंपरा और गौवंश रक्षण में योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से बीपीएल परिवारों को उच्च नस्ल की दुधारू गायें प्रदान करेगी।
गौरवशाली योजनाओं का जिक्र
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। ‘आवास प्लस 2.0’ योजना में दुपहिया वाहन धारकों, सीमित आय और भूमि धारकों को भी शामिल किया गया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए दिए जा रहे हैं।
नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ और औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम
31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्ति के लिए व्यापक अभियान जारी है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिल चुका है और औद्योगिक नीति से निवेश को बढ़ावा मिल रहा है। वनोत्पादों के प्रसंस्करण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
इस आयोजन में पद्मश्री जगेश्वर यादव, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसपी शशिमोहन सिंह, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजजन उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि यह संकीर्तन यज्ञ आयोजन का तीसरा वर्ष है, जिसका पूर्णाहुति समारोह 26 अप्रैल को होगा।
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...