फिल्मकार संजय लीला भंसाली एक बार फिर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित भव्य कहानी लेकर आ रहे हैं। ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘राम लीला’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘ब्लैक’ जैसी चर्चित फिल्मों के बाद अब वह ‘जय सोमनाथ’ के जरिए आस्था, संघर्ष और पुनर्निर्माण की गाथा को बड़े पर्दे पर पेश करने की तैयारी में हैं। भंसाली प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन केतन मेहता कर रहे हैं। यह फिल्म सोमनाथ मंदिर के इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को उजागर करेगी, जिसने भारतीय सांस्कृतिक चेतना पर गहरा प्रभाव डाला है।
फिल्म की पहली झलक में सोमनाथ मंदिर के विध्वंस का दृश्य दिखाया गया है, जहां धूल और मलबे के बीच इतिहास की त्रासदी नजर आती है। इसके बाद उसी धुंध से मंदिर के पुनर्निर्माण की छवि उभरती है, जो यह संदेश देती है कि आस्था को नष्ट नहीं किया जा सकता। “मंदिर तोड़ा जा सकता है, लेकिन आस्था को नहीं” यह टैगलाइन फिल्म की मूल भावना को दर्शाती है, जो विनाश से पुनर्जन्म तक की यात्रा को दिखाएगी।
इतिहास के अनुसार 1025-26 ईस्वी में महमूद गजनवी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, यह मंदिर केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है। बार-बार आक्रमणों के बावजूद इसका पुनर्निर्माण होता रहा, जो भारतीय संस्कृति के अदम्य साहस को दर्शाता है।
‘जय सोमनाथ’ की रिलीज 2027 में प्रस्तावित है, हालांकि इसकी स्टारकास्ट और सटीक रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी चर्चा में है। माना जा रहा है कि इतिहास, भव्यता और भावनात्मक गहराई का संगम ‘जय सोमनाथ’ को आने वाले समय की चर्चित फिल्मों में शामिल कर सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...