Google Analytics Meta Pixel डीएमएफ घोटाला: कोरबा जनपद के चार पूर्व सीईओ 19 मई तक रिमांड पर, रानू साहू सहित अन्य की हिरासत बढ़ी - Ekhabri.com

डीएमएफ घोटाला: कोरबा जनपद के चार पूर्व सीईओ 19 मई तक रिमांड पर, रानू साहू सहित अन्य की हिरासत बढ़ी

रायपुर, छत्तीसगढ़: बहुचर्चित डीएमएफ घोटाले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए कोरबा जनपद पंचायत के चार पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को छह दिन की रिमांड पर लिया है। अदालत ने इन अधिकारियों को 19 मई 2025 तक ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेजा है।

 

इन अधिकारियों को लिया गया रिमांड पर:

भरोसाराम ठाकुर (तत्कालीन डीएमएफटी नोडल अधिकारी)

भूनेश्वर सिंह राज (पूर्व जनपद सीईओ)

राधेश्याम मिर्झा (पूर्व जनपद सीईओ)

वीरेंद्र कुमार राठौर (पूर्व जनपद सीईओ)

ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को इन्हें अदालत में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोजन पक्ष ने अदालत से अतिरिक्त रिमांड की मांग की, जिसे विशेष न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया।

 

महत्वपूर्ण दस्तावेज़ी सबूतों की तलाश

ईओडब्ल्यू के विशेष लोक अभियोजक ने न्यायालय को अवगत कराया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से महत्वपूर्ण बयान और सुराग प्राप्त हुए हैं। इन तथ्यों के आधार पर दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच एजेंसी अब रिमांड अवधि में इन चारों से गहराई से पूछताछ कर डीएमएफ फंड में हुए 90 करोड़ रुपये से अधिक के गड़बड़झाले की कड़ियाँ जोड़ना चाहती है।

 

रानू साहू और अन्य की रिमांड 27 मई तक बढ़ी

घोटाले में फंसे प्रमुख आरोपी — निलंबित आईएएस रानू साहू, पूर्व सीएमओ सौम्या चौरसिया, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, मनोज द्विवेदी और एक महिला अधिकारी को अब भी जेल से राहत नहीं मिली है। इनकी न्यायिक रिमांड को 14 दिन के लिए और बढ़ाया गया है।

 

मंगलवार को विशेष न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि मामले की जांच अब भी जारी है, लिहाज़ा न्यायिक रिमांड की आवश्यकता है। अदालत ने इस तर्क को मानते हुए 27 मई 2025 को अगली पेशी की तारीख तय की है।

Read Also  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव की धूम, जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बौछार

 

ईडी की जांच भी जारी

यह उल्लेखनीय है कि डीएमएफ घोटाले की जांच केवल ईओडब्ल्यू ही नहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी कर रही है। अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार यह घोटाला 90 करोड़ 48 लाख रुपये से अधिक का हो सकता है। ऐसे में दोनों एजेंसियां मिलकर राज्य के सबसे बड़े घोटालों में से एक की परतें खोलने में जुटी हुई हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *