लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों और इटावा की लॉयन सफारी को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया है। यह निर्णय गोरखपुर चिड़ियाघर में एक बाघिन की बर्ड फ्लू से हुई मौत के बाद लिया गया है।
वन्यजीव विभाग ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी करते हुए सभी प्राणी उद्यानों में स्वास्थ्य और जैव सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। चिड़ियाघर कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने और पीपीई किट के उपयोग का सख्त निर्देश दिया गया है।
गोरखपुर में विशेष जांच टीम गठित, 15 दिन में रिपोर्ट
मुख्य वन संरक्षक अनुराधा वेमुरी ने जानकारी दी कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की सिफारिश पर पांच सदस्यीय विशेषज्ञ टीम गोरखपुर भेजी गई है, जो 15 दिन के भीतर एवियन फ्लू पर विस्तृत रिपोर्ट देगी। टीम में पशुपालन मंत्रालय, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून, आईसीएआर बरेली व भोपाल के विशेषज्ञ शामिल हैं।
योगी सरकार सख्त, राज्यभर में निगरानी बढ़ी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में चिड़ियाघरों, पोल्ट्री फार्मों, गौशालाओं और पक्षी अभयारण्यों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “जानवरों और पक्षियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करें और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।”
लखनऊ और कानपुर के चिड़ियाघरों को भी एहतियातन एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। लखनऊ जू की निदेशक अदिति सिंह ने बताया कि यहां कोई बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए बंद करने का फैसला लिया गया।
क्या है बर्ड फ्लू?
बर्ड फ्लू एक संक्रामक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करती है, लेकिन गंभीर मामलों में यह स्तनधारियों और मनुष्यों तक भी फैल सकती है। इसके लक्षणों में बुखार, सांस लेने में तकलीफ और भूख न लगना शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...