धमतरी जिले में नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस की डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) टीम को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम चमेदा के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप की गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। यह ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी, नगरी) शैलेन्द्र पांडेय के मार्गदर्शन में चलाया गया।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डीआरजी धमतरी की टीम ने चमेदा जंगल में सर्चिंग शुरू की थी। सूचना थी कि जंगल में कुछ नक्सली मौजूद हैं और उन्होंने विस्फोटक सामग्री डंप की है। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के ठिकाने से 10 कुकर (बम बनाने के लिए), तीन 15 लीटर के टीन के डिब्बे, और दो नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम बरामद किए। यह सामग्री नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए बम बनाने के उद्देश्य से छिपाई गई थी।
पुलिस के अनुसार, यह दूसरी बार है जब चमेदा जंगल में नक्सलियों की विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। दो सप्ताह पहले भी डीआरजी ने इसी जंगल से कुकर बम, पाइप बम, और टिफिन बम बरामद किए थे, जिन्हें नष्ट कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया था। इस बार भी बरामद सामग्री से नक्सलियों के खतरनाक इरादों का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि नक्सल गतिविधियों पर नजर रखते हुए सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
डीआरजी और अन्य सुरक्षा बल जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रियता से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। बरामद सामग्री को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और जंगल में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है ताकि नक्सलियों के अन्य ठिकानों का पता लगाया जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...