कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप उपखंड में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े एक गंभीर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। सहायक सिस्टम मैनेजर (ASM) अरुण गोराईं को मतदाता फॉर्मों के निपटान में गड़बड़ी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, पश्चिम बंगाल द्वारा 15 मई 2025 को जारी आदेश में बताया गया है कि ASM अरुण गोराईं ने असिस्टेंट एलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO), काकद्वीप के लॉगिन क्रेडेंशियल्स में अनधिकृत रूप से अपना मोबाइल नंबर दर्ज किया और उस नंबर पर प्राप्त OTP का उपयोग कर फॉर्म 6, 7 और 8 के कई आवेदन निपटा दिए।
यह रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी, दक्षिण 24 परगना द्वारा 14 मई को भेजी गई थी, जिसमें इस पूरे कृत्य की जानकारी दी गई थी।
उल्लेखनीय है कि मामले को लेकर पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसके जवाब में अरुण गोराईं ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए पुनरावृत्ति रोकने के उपाय शुरू करने की बात कही थी।
हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि यह कृत्य न केवल उनके आधिकारिक दायित्वों का उल्लंघन है, बल्कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 के अंतर्गत कदाचार और फर्जीवाड़े की श्रेणी में आता है।
इसलिए पश्चिम बंगाल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1971 के तहत अरुण गोराईं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में वह सेवा शर्तों के अनुसार निर्वाह भत्ता प्राप्त करने के पात्र होंगे। उनके खिलाफ बड़ी दंडात्मक कार्यवाही शुरू की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
June 26, 2026 /
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...