घरघोड़ा – क्षेत्र में लगातार पानी में डूबकर शावक हाथियों की मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के पाकादरहा के आरएफ 1269 के चितवाही जंगल में पानी में हाथी का शव मिला। प्राप्त जानकारी अनुसार 24 मई 25 को घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में लगभग 19 हाथियों का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा था जिसमे से एक शावक की क पानी में डूबने से मौत हो गई है। वन विभाग द्वारा शावक का शव बहार निकालकर पोस्टमार्टम करा के नियमानुसार दफना दिया गया है। शावक की उम्र लगभग 6 माह बताई जा रही है।










