Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर यदि आपका मन परेशान था, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने व्यवसाय में किसी काम को लेकर पार्टनरशिप करेंगे। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की आप योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग बना रहेगा। कोई खुशखबरी मिलने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। संतान को परीक्षा में अच्छे सफलता मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको किसी नये वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप किसी से बहसबाजी में ना पड़े। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

कर्क राशि : आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। कामकाज को लेकर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने बिजनेस में कोई बड़ा काम मिलने से आपको कुछ और लोगों को भी शामिल करना पड़ सकता है। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। आपको अपने कामों को समय रहते निपटाना होगा। आपके किसी मित्र से संबंधों में कटुता आ सकती है, इसलिए आप किसी दूसरे की बातों पर भरोसा बिल्कुल ना करें। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आप कामों को लेकर अधिक मेहनत करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा।

कन्या राशि : आज के दिन आपको व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। विद्यार्थी कुछ नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। रक्त संबंधों रिश्तों में मधुरता आएगी। माता-पिता आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कोई निर्णय आप जल्दबाजी में ना लें। आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहेगी, जिससे आप प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी से कोई महत्वपूर्ण बात को साझा ना करें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कोई शारीरिक समस्या आपको परेशानी देगी। आप अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलें और जो जरूरी हो उन्हें ही करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। सामाजिक कामों पर आपकी अच्छी छाप रहेगी। आप अपनी कला से अच्छा नाम कमाएंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है और आपके किए गए कामों की सराहना होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा समय रहते करना होगा।

Read Also  आज का राशिफल 

धनु राशि : आज आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं आपको फिर से समस्या दे सकती हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में ज्यादा नहीं बोलना है और आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्याएं भी दूर होती दिख रही है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी बात को लेकर दिखावा न करें।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी बात को लेकर जिद या अहंकार ना दिखाए। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, लेकिन पार्टनरशिप आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ राशि : व्यापार कर रहे लोगों के ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा। आपको अपने घर और बाहर के कामों में समानता बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। लेनदेन आप किसी अजनबी से ना करें, क्योंकि आपको उस धन के मिलने में समस्या आ सकती है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप सामाजिक कामों में एक अच्छी पहचान बनाएंगे, जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप राजनीति में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। निजी मामलों में आप थोड़ा ध्यान देकर कामों को करें। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी धन संबंधित मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएंगे, तभी आपके काम पूरे होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *