रायपुर, 10 जून 2025 –तिल्दा ब्लॉक के ग्राम ताराशिव में अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का मंगलवार को उत्साहपूर्ण समापन हुआ। यह शिविर 27 मई से 3 जून तक चला, जिसमें 12 गांवों के करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को एक नई दिशा दी।
यह कैंप अदाणी पावर लिमिटेड रायपुर की सामाजिक पहल के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। शिविर में क्राफ्ट पेपर आर्ट, पज़ल सॉल्विंग, रंगोली, टी कप क्राफ्ट, प्लास्टिक बॉटल आर्ट, मैथ्स गेम्स, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, रस्साकसी, रस्सी दौड़, फैंसी ड्रेस और टिफिन पार्टी जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।
बच्चों ने पारंपरिक नृत्य और कलाकृतियों के जरिए अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शकों के सामने सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। उनकी बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी भी आयोजन स्थल पर लगाई गई, जिसे सभी दर्शकों ने सराहा।
अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने अपने संदेश में कहा,
“हर बच्चे के भीतर एक सपना पलता है, जरूरत है उसे दिशा देने की। ऐसे शिविर बच्चों को आत्मनिर्भर भविष्य की ओर ले जाते हैं।”
समापन समारोह में ग्राम चिचोली की सरपंच रामप्यारी ध्रुव, फाउंडेशन के ज़ोनल हेड गोपाल देवरा और कम्युनिकेशन हेड वैदेही चोकसी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और इस पहल को ग्रामीण शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
गोपाल देवरा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा,
“शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि सोचने, महसूस करने और रचने की स्वतंत्रता देने का माध्यम है।”
अदाणी फाउंडेशन रायखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और आधारभूत विकास को लेकर कई योजनाएं चला रहा है। यह समर कैंप न सिर्फ बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए एक मंच बना, बल्कि ग्रामीण समुदाय में सहयोग और समरसता का संदेश भी पहुंचाया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...