Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में कोविड के बढ़ते मामले: 7 नए संक्रमित, 48 एक्टिव केस, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में कोविड के बढ़ते मामले: 7 नए संक्रमित, 48 एक्टिव केस, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में 7 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें रायपुर से 2, बिलासपुर से 3, दुर्ग और बेमेतरा से 1-1 मरीज शामिल हैं।

 

इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 48 हो गई है, जबकि अब तक 21 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कोविड के कुल मामलों की संख्या फिलहाल 69 है।

 

6 मई को आया था सबसे बड़ा उछाल

इस महीने सबसे ज्यादा मरीज 6 मई (शुक्रवार) को सामने आए थे। उस दिन अकेले रायपुर में 11, बिलासपुर में 5, और बालोद में 1 मरीज मिले थे। 17 मामलों के साथ यह नया वैरिएंट आने के बाद का अब तक का सबसे बड़ा एकदिनी आंकड़ा रहा।

 

प्रशासन अलर्ट मोड पर, अस्पतालों में ट्रेनिंग और मॉकड्रिल शुरू

6 मई के आंकड़ों के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सभी शासकीय अस्पतालों और हेल्थ सेंटर्स में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें सैंपल कलेक्शन से लेकर इलाज तक के सभी पहलुओं की तैयारी शामिल है। साथ ही, संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी की जा रही है।

 

इन 6 जिलों में फैला कोविड

प्रदेश में अब तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद, बेमेतरा और बस्तर — कुल 6 जिलों में कोविड संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

 

जिलावार एक्टिव केस आंकड़ा

रायपुर: 20

बिलासपुर: 16

दुर्ग: 8

बालोद: 1

बेमेतरा: 1

बस्तर: 1

महासमुंद: 1

इनमें से 43 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 4 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

Read Also  छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9580 करोड़ के प्रस्ताव मिले

 

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों स अपील की है कि लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच कराएं, और सार्वजनिक जगहों पर सतर्कता बरतें। विशेषज्ञों की मानें तो यह नया वैरिएंट ज्यादा तेजी से फैल सकता है, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *