Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर ऊर्जा रहने से आपकी काफी समस्याएं आसानी से हल होंगी। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी योजना लेकर आने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें थोड़ा तेजी लानी होगी।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिए लिहाज से कमजोर रहने वाला है, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। बिजनेस में भी आप जल्दबाजी के कारण कोई बड़ी गलती कर सकते हैं, जिससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। आप किसी के साथ कोई लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो आपके साथ धोखा होने की संभावना है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी काम में थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। पार्टनरशिप में आप कोई काम न करें। छोटे बच्चों को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मुद्दों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप तुरंत इन्वेस्टमेंट करने से बचें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपकी छवि और निखरेगी। आप जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन लेनदेन के मामलो में आप किसी अजनबी से डील फाइनल न करें। किसी खास मेहमान के घर आने से  माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी काम को लेकर यदि समस्या चली आ रही थी, तो वह पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी इनकम तो पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई लापरवाही करने से बचना होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन आपके मन में किसी काम को लेकर संशय पैदा हो सकता है, जिसे आप दूर करने की कोशिश करें। संतान  की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान ने यदि किसी एग्जाम को दिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी पूजा पाठ का आयोजन भी हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने नए घर के निर्माण का कार्य शुरू कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें कोई बिगड़ सकती है। आपको सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए काम को लेकर कुछ नई योजना बनाने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर मानसिक तनाव चल रहा है, तो उसे भी बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने की कोशिश में जुटे रहेंगे, तभी आपको कामयाबी हासिल होगी, लेकिन आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्रेम व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की उनके कामों से एक नई पहचान बनेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आप बुद्धि व विवेक से यदि कोई निर्णय लेंगे, तो उससे आपके कामों से एक नई पहचान बनेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी किसी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। पिताजी आपको बिजनेस को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए  दिन काफी  रोमांटिक रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके मन में नए-नए आइडिया आएंगे। यदि आप बिजनेस में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आप कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठायेगे। बॉस भी आपसे काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी कला से  लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *