Google Analytics Meta Pixel पढ़ई तुंहर दुआर को ई-गवर्नेन्स अवार्ड : मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई - Ekhabri.com

पढ़ई तुंहर दुआर को ई-गवर्नेन्स अवार्ड : मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के तकनीकी टीम को 18वां सीएसआई ई-गर्वनेंस अवॉर्ड 2020 में अवार्ड आॅफ रेकग्निशन देने की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ टीम को यह सम्मान 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल में छत्तीसगढ़ सरकार ने यह संकल्प लिया कि बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी, इसके फलस्वरूप विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य में पढ़ई तुंहर दुआर की पूरी टीम ने वेब पोर्टल बनाया और कार्य प्रारंभ किया। इसमें दिन-प्रतिदिन नए नए आयाम जुड़ते गए, कारवां बनता गया और सफलता मिलती गई। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम सिंह टेकाम ने राज्य की टीम को बधाई देते हुए कहा की हमारे राज्य की तकनीकी टीम ने सिद्ध कर दिखाया हैं और छत्तीसगढ़, शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए इसी तरह सतत प्रयास करता रहेगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 अप्रैल 2020 को पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम को शुभारंभ किया था। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला एवं राज्य तकनीकी टीम द्वारा लॉकडाउन के समय एक सप्ताह के भीतर घर से ही पोर्टल निर्मित कर छत्तीसगढ़ के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए समर्पित किया था, जिससे पढ़ने लिखने में काफी मदद मिली। इसके बाद लगातार, एनआईसी के सहयोग से पोर्टल में नए-नए फीचर्ज को जोड़ा गया ताकि घर से पढ़ाई सुगम एवं सरल तरीके से बच्चों तक पहुंचायी जा सके। उल्लेखनीय है कि देश में पीएम एण्ड ई-विद्या लॉंच होने से पहले दिक्षा के तकनीकी टीम-एकस्टेप ने भी छत्तीसगढ़ का ब्यौरा तैयार किया था। जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे ई-कांटेंट निर्माण और एनआईसी द्वारा विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे अभिनव डिजिटल प्रयासों की भी सराहना की थी।
वर्ष 2009 में प्रधानमंत्री द्वारा अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से पुरस्कृत एनआईसी के वरिष्ठ संचालक ए.के. सोमशेखर के अगुवाई पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल बनाया गया। इस पोर्टल में सभी कक्षाओं के ई-बुक्स, कक्षावार-विषयवार ई-सामग्री की उपलब्धता, आॅनलाइन कक्षाओं की सुविधा, गृहकार्य भरके भेजने की सुविधा, शिक्षकों से आॅनलाइन प्रश्नोत्तरी करने की सुविधा, समशय दूर करने की सुविधा, अभ्यास करने हेतु क्विज, प्रश्न, आकलन करने के सुविधा, ई-न्यूजलेटर इत्यादि उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ की पढ़ई तुंहर दुआर की टीम में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, संचालक लोक शिक्षण श्री जितेंद्र शुक्ला, संचालक एससीईआरटी श्री डी. राहुल वेंकट, एनआईसी के वरिष्ठ संचालक श्री ए.के. सोमशेखर, अतिरिक्त संचालक एससीईआरटी डॉ. योगेश शिवहरे, सहायक संचालक समग्र शिक्षा डॉ. एम सुधीश, सहायक संचालक राज्य शिक्षा मिशन प्रशांत पांडेय, वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार सत्यराज अय्यर, वैज्ञानिक एनआईसी ललिता वर्मा, प्रोग्रामर एनआईसी अजय वर्मा शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...