दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में कुएं से एक महिला और आठ वर्षीय बालक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। हत्या की इस हृदयविदारक वारदात को मृतिका के प्रेमी और उसके चचेरे भाई ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंध में धोखा बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी (उम्र 30-35 वर्ष) और उसके आठ वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। सुनीता की रायपुर में रहने वाले छत्रपाल सिंगौर से इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। छत्रपाल पहले तो शादी का झांसा देता रहा, लेकिन डेढ़ महीने पहले उसने किसी और महिला से विवाह कर लिया। इसके बावजूद सुनीता अपने बेटे के साथ उसके साथ रहने का दबाव बनाने लगी।
हत्या की रची गई खौफनाक साजिश बढ़ते तनाव से परेशान छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम सिंगौर को विश्वास में लेकर सुनीता और उसके बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 18 जून 2025 को छत्रपाल सुनीता और उसके बेटे को रायपुर से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी में बैठाकर खम्हरिया गांव लाया, जहां पहले से शुभम उसका इंतजार कर रहा था। गला दबाकर की हत्या, शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंका दोनों भाइयों ने मिलकर खेत में सुनीता और उसके बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अलग-अलग साड़ियों में लपेटकर बोरी में भर दिया। फिर उन्हें दो अलग-अलग कुओं में फेंक दिया गया — महिला का शव भगवानदास महिलांग की बाड़ी में और बच्चे का शव राधेलाल गायकवाड़ की बाड़ी में फेंका गया था। शवों के साथ पत्थर भी बांधे गए थे ताकि वे सतह पर न आ सकें।
22 जून को शव मिलने के बाद थाना अमलेश्वर में मर्ग दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई। एसएसपी दुर्ग के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने सुराग जुटाने शुरू किए। छत्रपाल सिंगौर की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद गहन पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल कर लिया। आगे की जांच में रायपुर सिविल लाइन थाने में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से मृतकों की पहचान की पुष्टि हुई। आरोपियों की पहचान छत्रपाल सिंगौर पिता अजेन्द्र सिंगौर, उम्र 26 वर्ष ,शुभम कुमार सिंगौर पिता विरेन्द्र सिंगौर, उम्र 22 वर्ष.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...