रायपुर, 26 जून 2025:प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत चावल जमा करने की अंतिम तिथि अब 5 जुलाई 2025 तक बढ़ा दी गई है। साथ ही, जिन निविदाकारों ने समयसीमा में सुरक्षा निधि या धान क्रय मूल्य जमा नहीं किया था, उन्हें अब 15 जुलाई तक अंतिम अवसर दिया गया है।
मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रालय, नवा रायपुर में आयोजित हुई। बैठक में कृषि, सहकारिता, वित्त, स्वास्थ्य और राजस्व मंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जानकारी दी गई कि खरीफ वर्ष 2024-25 में किसानों से रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसमें से अब तक 18.91 लाख मीट्रिक टन धान का सफलतापूर्वक निराकरण ई-नीलामी के जरिए किया जा चुका है। शेष 12.57 लाख मीट्रिक टन धान के लिए प्राइस मेचिंग प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।
राज्य के 78 संग्रहण केंद्रों में धान का उठाव तेज करने के निर्देश जिला विपणन अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं। वाहनों की आवाजाही और हमालों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।
मंत्रियों को जानकारी दी गई कि एम-जंक्शन प्लेटफॉर्म पर प्राइस मेचिंग के तहत निविदाकारों को 7 दिनों में 3% सुरक्षा निधि जमा करनी होगी। क्रय मूल्य मिलने के बाद लिफ्ट ऑर्डर जारी किया जा रहा है।
धान विक्रय में तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु महाप्रबंधक (विपणन) की अध्यक्षता में एक तकनीकी समिति का गठन भी किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय खाद्य मंत्री से मुलाकात कर चावल जमा लक्ष्य 70 लाख मीट्रिक टन से अधिक बढ़ाने का आग्रह किया है, जिस पर सकारात्मक आश्वासन मिला है।
छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन ने समयसीमा बढ़ाने के निर्णय पर सरकार को धन्यवाद भी दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...