मंडी (हिमाचल प्रदेश), 1 जुलाई 2025।सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने की कई घटनाओं से भारी तबाही मच गई। करसोग, सराज और धर्मपुर उपमंडलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। करसोग क्षेत्र में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।
प्राकृतिक कहर में कई घर, गौशालाएं और वाहन मलबे में दबकर नष्ट हो गए। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कीरतपुर-मनाली फोरलेन बंद हो गई है, जिससे यातायात बाधित है और सैकड़ों लोग रास्ते में फंसे हुए हैं। प्रशासन ने राहत के तौर पर मंडी जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है।
भारी बारिश का अलर्ट, डैम के गेट खुले
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लारजी और पंडोह डैम के गेट खोलने पड़े हैं। डैहर और कोल डैम से भी अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। एहतियात के तौर पर लारजी व डैहर जलविद्युत परियोजनाओं का उत्पादन रोक दिया गया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान
धर्मपुर के लौंगनी गांव में बादल फटने से 10 से अधिक घर और एक गौशाला बह गई। कई मवेशी मारे गए हैं और फसलें तबाह हो गई हैं। बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। दर्जनों ग्रामीणों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
रघुनाथ के पद्धर स्थित कुष्ठ रोगियों के आश्रम में भी पानी भर गया था, लेकिन पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने समय रहते 12 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।
शहर में भी संकट, प्रशासन अलर्ट पर
मंडी शहर के थनेहड़ा क्षेत्र में नाले का पानी घरों में घुस गया। प्रशासन और नगर निगम की टीमों ने रातभर रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य जारी हैं।
मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी की स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन को त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। कुल्लू जिले के स्याज गांव में भी 9 लोगों के बहने की सूचना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...