रायपुर, 02 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ में मरीजों या अस्पतालों को गुणवत्ताहीन कैल्शियम टैबलेट्स का वितरण नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में ही खराब बैच की पहचान कर उसे ब्लॉक कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, कैल्शियम विटामिन डी3 की 500 मिलीग्राम टैबलेट्स का बैच वेयरहाउस में जांच के दौरान स्ट्रिप से निकालते ही टूटने लगा, जिसके बाद सीजीएमएससी ने तुरंत कार्रवाई की।
सीजीएमएससी के अनुसार, यह दवा हेल्थी लाइफ फार्म लिमिटेड द्वारा सप्लाई की गई थी। कुल 65 बॉक्स में 6500 यूनिट टैबलेट्स कोरबा वेयरहाउस पहुंची थीं। प्राप्त होते ही परीक्षण किया गया और गुणवत्ता में खराबी सामने आने पर पूरा बैच ब्लॉक कर दिया गया। अब तक इन टैबलेट्स का मटेरियल रिसीप्ट सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ, इसलिए दवाओं को न तो इन्वेंट्री में शामिल किया गया और न ही किसी अस्पताल या मरीज को भेजा गया।
प्रदायकर्ता संस्था को सैंपल पेश करने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, खराब बैच बदलकर नई दवाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। नियमों का पालन न करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
सीजीएमएससी ने राज्य के लोगों को आश्वस्त किया कि दवा सप्लाई और गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली पूरी तरह से मजबूत है। हर बैच का निरीक्षण वेयरहाउस स्तर पर होता है और दवाओं का परीक्षण एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब में कराया जाता है। गुणवत्ताहीन बैच मिलने पर तुरंत सप्लाई रोकी जाती है और दोषी सप्लायर पर कार्रवाई होती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...