Google Analytics Meta Pixel सीरो सर्वे में दावा- गांवों से ज्यादा शहरी बस्तियों के लोग कोरोना की चपेट में आए - Ekhabri.com

सीरो सर्वे में दावा- गांवों से ज्यादा शहरी बस्तियों के लोग कोरोना की चपेट में आए

नई दिल्ली। गुरुग्राम में पुलिस कमिश्नर केके राव ने कोरोना की वैक्सीन कोवीशील्ड लगवाई। इस दौरान हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च के लेटेस्ट सीरो सर्वे में 21.5% लोग कोरोना से संक्रमित होने की बात सामने आई है। सरकार ने गुरुवार को बताया कि सर्वे 17 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच कराया गया। इसमें 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया गया था। सर्वे के बारे में बताते हुए आईसीएमआर डायरेक्टर जनरल डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि इस दौरान 18 साल या इससे ज्यादा उम्र के 28,589 लोगों को सर्वे में शामिल किया गया। इसमें 21.4% लोगों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का पता चला। इसी तरह 10 से 17 साल की उम्र के 25.3% बच्चों में भी इसकी पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 19.1% आबादी में कोरोना के सबूत मिले जबकि शहरी झुग्गी-बस्तियों में यह आंकड़ा 31.7% पाया गया।
वैक्सीन का दूसरा डोज 13 फरवरी से लगेगा
कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत सभी हेल्थकेयर वर्कर्स को 13 फरवरी से वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि यह डोज सिर्फ उनको दिया जाएगा, जिन्हें वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है। केरल में नए मरीज मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। यहां लगभग पांच महीने से रोजाना 5-6 हजार केस आ रहे हैं। बुधवार को यहां 6,356 संक्रमितों की पहचान हुई। 6,380 ठीक हो गए और 20 ने जान गंवाई। नए मरीजों और कुल एक्टिव केस के मामले में यह देश में टॉप पर है। केरल में 69,125 जबकि महाराष्ट्र में 37,516 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अभी 1.52 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल एक्टिव केस में से 1.06 लाख, यानी करीब 70% केरल और महाराष्ट्र में ही हैं।

Read Also  सेंसेक्स 188 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

24 घंटे में 12,916 नए केस आए
बीते 24 घंटों में देश में 12,916 नए केस आए, 17,808 ठीक हुए और 107 की मौत हो गई। अब तक कुल 1.07 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1.04 करोड़ ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.57 लाख लोगों ने जान गंवाई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...